शनिवार, 21 नवंबर 2026 08:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
अंतर्राष्ट्रीय Agra 7,365 व्यूज

ताजमहल का दीदार कर सकेगा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल, लेकिन निजामुद्दीन दरगाह जाने की मंजूरी नहीं

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 07:53 PM IST
ताजमहल का दीदार कर सकेगा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल, लेकिन निजामुद्दीन दरगाह जाने की मंजूरी नहीं

भारत दौरे पर आए पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को आगरा में ताजमहल देखने की अनुमति मिल गई है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह जाने के उनके प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को ताजमहल देखने की अनुमति (तस्वीर- ) पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को ताजमहल देखने की मिली अनुमति।

सुरक्षा कारणों से निजामुद्दीन दरगाह जाने से रोका गया। विदेश मंत्रालय ने मामले पर स्थिति स्पष्ट की। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल इन दिनों भारत दौरे पर है। इसी मामले में अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को आगरा स्थित ताजमहल देखने की अनुमति मिल गई है।

हालांकि बड़ी बात यह है कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह जाने के उनके प्रस्ताव को सुरक्षा कारणों से मंजूरी नहीं दी गई है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को इस मामले पर स्थिति स्पष्ट की। बता दें कि पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले पहले एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में हिस्सा लेने भारत आया है।

मिली जानकारी पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को आगरा में ताजमहल के अलावा दिल्ली में हुमायूं का मकबरा और दिल्ली हाट जाने की इजाजत दे दी गई है। दूसरी ओर दिल्ली की प्रसिद्ध हजरत निजामुद्दीन दरगाह जाने के उनके कार्यक्रम को सुरक्षा मंजूरी नहीं मिली है। इससे पहले पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने भारत प्रवास के दौरान ताजमहल और हुमायूं का मकबरा सहित कई ऐतिहासिक स्थलों पर जाने की इच्छा जताई थी।

मसूद का कहना है कि वे भारत को देखना, यहां के लोगों से मिलना और भारतीय संस्कृति को समझना चाहते हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने भी पहले स्पष्ट किया था कि पाकिस्तानी मंत्रियों पर कोई सामान्य यात्रा प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। शुक्रवार को यह प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली के पुराना किला में आयोजित तीन दिवसीय SCO कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा।

पिछले तीन वर्षों में किसी पाकिस्तानी मंत्री का यह पहला भारत दौरा है। एयरपोर्ट पर पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी साद वड़ैच ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहले 'SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम' का उद्घाटन किया था।

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत, कला, वास्तुकला, साहित्यिक परंपराओं और लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'सिर्फ बैठक में शामिल हों। ', ताजमहल और निजामुद्दीन दरगाह जाने की इच्छा पर PAK मंत्री को सरकार की दो टूक

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'बांग्लादेश के साथ सकारात्मक संबंध चाहता है भारत', विदेश मंत्रालय ने कहा- हम रचनात्मक संबंधों के पक्षधर

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

पहलगाम आतंकी हमले में 'चाइनीज कनेक्शन', चीनी हथियारों और GoPro कैमरे पर बीजिंग ने साधी चुप्पी

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'बेबुनियाद मुकदमे', अजीत डोभाल को जारी US कोर्ट के समन को भारत ने किया खारिज

अंतर्राष्ट्रीय • New Delhi

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री, 'SCO सभ्यता संवाद मंच' में लेंगे हिस्सा

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

ट्रंप-चिनफिंग-पुतिन की शेनझेन घोषणा को भारत ने नहीं दी खास तवज्जो, कूटनीतिक स्तर पर साधी चुप्पी

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

सोने में मिलाया जा रहा चीन का 'रेनियम पाउडर', 24 कैरेट की शुद्धता में भी पास; हॉल​मार्किंग पर उठे सवाल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल