जायसवाल ने कहा कि हमारा रुख लगातार यही रहा है कि भारत, बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी संबंध चाहता है। ये संबंध दोनों देशों के साझा इतिहास और लोगों के साझा सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित हैं। 'बांग्लादेश के साथ सकारात्मक संबंध चाहता है भारत'- विदेश मंत्रालय (फोटो- ) कहा, पड़ोसी देश के साथ संबंधों को लेकर भारत का रुख नहीं बदला बांग्लादेश के आंतरिक राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी से इनकार ।
भारत ने बांग्लादेश के साथ सकारात्मक और रचनात्मक संबंध रखने की इच्छा दोहराई है। इसके साथ ही भारत ने बांग्लादेश के आंतरिक राजनीतिक घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल पर कहा कि पड़ोसी देश के साथ संबंधों को लेकर भारत का रुख नहीं बदला है।
उनसे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की देश में अवामी लीग के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शनों पर टिप्पणी के बारे में पूछा गया था। जायसवाल ने कहा, 'हमारा रुख लगातार यही रहा है कि भारत, बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी संबंध चाहता है।
ये संबंध दोनों देशों के साझा इतिहास और लोगों के साझा सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित हैं। बांग्लादेश के आंतरिक घटनाक्रम पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है। ' रहमान ने गुरुवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग पर निशाना साधा था और भारत का नाम लिए बगैर सीमा पार पनाह लिए लोगों पर साजिश रचने का आरोप लगाया था।
विदेश मंत्रालय ने वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों क निंदा की और कहा कि नाविकों की सुरक्षा भारता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि भारतीय नौसेना के पूर्व कमांडर पूर्णैदु तिवारी की सेहत को लेकर कतर के अधिकारियों के संपर्क में हैं।
तिवारी कतर की हिरासत में है। वह उन पूर्व सैनिकों में शामिल हैं, जिन्हें अगस्त, 2022 में कतर में एक प्राइवेट फर्म के लिए काम करते समय जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं