रविवार, 22 नवंबर 2026 09:51 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 16,195 व्यूज

सेना के 580 ड्रोन टेंडरों में चीनी लिंक वाले पुर्जों की मांग, उद्योग जगत ने जताया सुरक्षा को लेकर खतरा

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 08:13 AM IST
सेना के 580 ड्रोन टेंडरों में चीनी लिंक वाले पुर्जों की मांग, उद्योग जगत ने जताया सुरक्षा को लेकर खतरा

उद्योग संगठन ड्रोन फेडरेशन इंडिया (DFI) ने सरकार को चीनी पुर्जों वाले ड्रोन न खरीदने की चेतावनी दी है, क्योंकि पिछले छह वर्षों में भारतीय सेना के टेंडरों में इनकी मांग बढ़ी है। DFI ने चीनी पुर्जों वाले ड्रोन खरीद पर सरकार को चेतावनी दी। भारतीय सेना के टेंडरों में चीनी ड्रोन पुर्जों की बढ़ी मांग।

उद्योग संगठन ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सेना में चीनी घुसपैठ को रोकने के लिए उद्योग संगठन ने एक चेतावनी जारी की है।

उद्योग संगठन ड्रोन फेडरेशन इंडिया (DFI) ने सरकार को चीनी पुर्जों वाले ड्रोन न खरीदने को लेकर ये चेतावनी जारी की है। इस चीनी घुसपैठ को रोकने में मदद मिलेगी। डीएफआई ने वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों को बताया है कि पिछले लगभग छह वर्षों में भारतीय सेना और सरकारी निकायों की ओर से 'गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस' (GeM) पर जारी किए गए 689 टेंडरों में चीनी ड्रोन और उनके पुर्जों की मांग की गई थी।

डीएफआई (DFI) ने शुक्रवार को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एन. एस. सुब्रमणि को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा।

इसमें बताया गया है कि सेना, सुरक्षा बलों और सरकारी एजेंसियों की ओर से GeM पर जारी किए गए टेंडरों में "चीनी मूल के ड्रोन या उनके पुर्जों" का जिक्र था। बता दें कि डीएफआई के 1,000 से ज्यादा सदस्य हैं। इसके साथ ही डीएफआी भारत के ड्रोन और काउंटर-ड्रोन इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व भी करता है।

DFI ने 10 मार्च, 2021 से 19 नवंबर, 2026 के बीच के जेम (GeM) टेंडरों की समीक्षा की और पाया कि "इन 689 टेंडरों में से 84% भारतीय सेना की ओर से आए हैं"। DFI ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर कई पोस्ट करते हुए बताया, "इनमें से 580 टेंडर भारतीय सेना की इकाइयों द्वारा जारी किए गए थे, जिनमें चीनी ड्रोन या उनके पुर्जों की मांग की है।

जनवरी से 19 नवंबर, 2026 के बीच ऐसे 355 टेंडर जारी किए गए, जो पूरे 2025 में जारी किए गए 190 टेंडरों की तुलना में लगभग दोगुने हैं। " डीएफआई की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा अधिकारियों ने टीओआई को बताया कि 'जेम' एक निष्पक्ष प्लेटफॉर्म है, जो खरीदार और विक्रेता को जोड़ता है।

हालांकि, खरीदार (जैसे कि सेना की इकाइयां) के पास विक्रेता चुनने की आजादी नहीं होती है। खरीदार केवल अपनी जरूरत के विवरण को तय या बता सकता है। इनके आधार पर विक्रेता अपने उत्पाद सबसे कम कीमत पर पेश करते हैं।

इसे सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए डीएफआई ने कहा कि जैसे ही किसी टेंडर में चीनी पुर्जे का जिक्र आता है, तो समझ लीजिए कि खतरा हमारे सिस्टम के अंदर आ चुका है। उनकी यह भी मांग है कि हर बोली (बिड) में यह बताया जाए कि वह सामान किस देश में बना है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता?

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चार गुना से अधिक बढ़ा चीनी उत्पादन, कीमत भी हो गई कम; एथेनॉल को लेकर सरकार के फैसले का दिखा असर

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

दिल्ली में SCO मंच पर पाकिस्तान मंत्री ने उर्दू में दिया संबोधन, हुमायूं और शेरशाह सूरी का किया जिक्र

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी पर बड़ा प्रहार, ऑपरेशन मानसून थंडर की कामयाबी पर अमित शाह ने NCB-DEA को सराहा

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

नेतन्याहू को प्रधानमंत्री बनाए रखने की कोशिश, मिली-जुली सरकार में गादी आइसेनकोट को भी मिलेगा मौका

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

कभी भारत को बताया था 'डेड इकोनमी', अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह

अंतर्राष्ट्रीय • Agra

ताजमहल का दीदार कर सकेगा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल, लेकिन निजामुद्दीन दरगाह जाने की मंजूरी नहीं

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल