शनिवार, 21 नवंबर 2026 08:53 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 5,034 व्यूज

सोने में मिलाया जा रहा चीन का 'रेनियम पाउडर', 24 कैरेट की शुद्धता में भी पास; हॉल​मार्किंग पर उठे सवाल

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 05:37 AM IST
सोने में मिलाया जा रहा चीन का 'रेनियम पाउडर', 24 कैरेट की शुद्धता में भी पास; हॉल​मार्किंग पर उठे सवाल

सोने में मिलाया जा रहा चीन का 'रेनियम पाउडर' चीनी एजेंट का दावा- उसकी कंपनी रेनियम पाउडर बना रही, भारत के कई जगह उसके डीलर सामान्य जांच मशीनें और हॉल​मार्किंग सेंटर भी इस मिलावट की पहचान करने में विफल जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। भारत में सोने में मिलावट का एक नया स्कैम (घोटाला) सामने आया है।

चीन से मंगाए जा रहे 'रेनियम पाउडर' को इस कीमती धातु में मिलाया जा रहा है। यह पाउडर सोने का वजन बढ़ा देता है। सबसे बड़ी बात यह है कि सामान्य जांच मशीनें और हॉलमार्किंग सेंटर भी इसकी पहचान करने में विफल रहे हैं।

यही नहीं, मिलावट के बावजूद कुछ मामलों में यह सोना 24 कैरेट की शुद्धता जांच में पास हो गया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के शेनझेन में स्थित एक एजेंट ने दावा किया कि उसकी कंपनी रेनियम पाउडर बनाती है और भारत के कई शहरों में इसके डीलर मौजूद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ग्राम रेनियम पाउडर को 7.

83 ग्राम 24 कैरेट सोने में मिलाया गया। इससे कुल वजन 8. 83 ग्राम हो गया और परीक्षण के दौरान मिश्रण को 24 कैरेट सोने के रूप में पहचाना गया।

ज्वेलर ने बाद में एक अन्य धातु जोड़कर 22 कैरेट का आभूषण तैयार किया। हालांकि आभूषण को हॉलमार्किंग केंद्र में 22 कैरेट सोने के रूप में प्रमाणित किया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि इसकी वास्तविक सोने की मात्रा केवल 81.

73% थी, जो लगभग 20 कैरेट शुद्धता के बराबर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मिलावट वाला आभूषण कई ज्वेलरी शो रूम और परीक्षण सुविधाओं में परीक्षण पास कर गया। इस प्रकरण ने हॉलमार्किंग व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

सीएजी की ड्राफ्ट रिपोर्ट , वित्त वर्ष 2024-25 में 81 प्रतिशत पंजीकृत ज्वैलर्स का निरीक्षण नहीं हुआ। विशेषज्ञों , ऐसी मिलावट की पहचान के लिए एक्सआरएफ जांच और इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी जैसी आधुनिक तकनीकों की जरूरत है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे विश्वसनीय दुकानदारों से हालमार्क वाला सोना खरीदें और बिल तथा जीएसटी इनवाइस जरूर सुरक्षित रखें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'बांग्लादेश के साथ सकारात्मक संबंध चाहता है भारत', विदेश मंत्रालय ने कहा- हम रचनात्मक संबंधों के पक्षधर

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

पहलगाम आतंकी हमले में 'चाइनीज कनेक्शन', चीनी हथियारों और GoPro कैमरे पर बीजिंग ने साधी चुप्पी

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'बेबुनियाद मुकदमे', अजीत डोभाल को जारी US कोर्ट के समन को भारत ने किया खारिज

अंतर्राष्ट्रीय • New Delhi

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री, 'SCO सभ्यता संवाद मंच' में लेंगे हिस्सा

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

ट्रंप-चिनफिंग-पुतिन की शेनझेन घोषणा को भारत ने नहीं दी खास तवज्जो, कूटनीतिक स्तर पर साधी चुप्पी

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

समुद्र में और मजबूत होगा भारत का सुरक्षा कवच, नौसेना के बराक मिसाइल सिस्टम को अपग्रेड करेगा इजरायल

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'हिंद-प्रशांत की स्थिरता के लिए भारत-जापान के बीच मजबूत साझेदारी जरूरी', 2+2 में बोले जयशंकर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल