पहलगाम आतंकी हमले की जांच में NIA को चौंकाने वाले सुराग मिले हैं, जिसमें अमेरिकी GoPro कैमरे और चीनी हथियारों का चीन और पाकिस्तान से संबंध सामने आया है। पहलगाम नरसंहार मामले में चाइनीज कनेक्शन आया सामने। (फोटो-रॉयटर्स) पहलगाम हमले में अमेरिकी GoPro कैमरा, चीनी हथियार मिले।
NIA ने चीन से जानकारी मांगी, बीजिंग ने चुप्पी साधी। आतंकियों को स्थानीय निवासियों ने पनाह, खाना दिया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी के हाथ कई चौंकाने वाले और अहम सुराग लगे हैं। आतंकवादियों के पास से बरामद किए गए अमेरिका निर्मित 'गो-प्रो' कैमरे और चीनी हथियारों ने इस पूरे नरसंहार के तार चीन और पाकिस्तान से जोड़ दिए हैं। NIA के महानिदेशक राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत ने इस कैमरे के संबंध में चीन से आधिकारिक जानकारी मांगी थी, लेकिन बीजिंग की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।
पत्रकारों ने पूछा कि क्या बीजिंग ने इस डिवाइस के बारे में एजेंसी के संपर्क करने पर कोई जवाब दिया है, तो अग्रवाल ने कहा, 'हमें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है लेकिन हमारे पास कुछ फोरेंसिक सबूत जरूर है। ' जुलाई 2025 में श्रीनगर के बाहरी इलाके दाचीगाम के जंगलों में हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के पास से यह GoPro कैमरा बरामद हुआ था।
जांच के दौरान NIA ने इस डिवाइस की बिक्री का इतिहास जानने के लिए अमेरिकी निर्माता कंपनी 'गो-प्रो इंक' से संपर्क किया। कंपनी ने बताया कि यह कैमरा सबसे पहले चीन में एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। अब जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह कैमरा चीनी डिस्ट्रीब्यूटर से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के हाथों तक कैसे पहुंचा।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं