मंगलवार, 17 नवंबर 2026 12:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 12°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 2,858 व्यूज

भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता: सैन्य नेतृत्व ने युद्धक तैयारियों पर दिया जोर

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 10:44 PM IST
भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता: सैन्य नेतृत्व ने युद्धक तैयारियों पर दिया जोर

LCA मार्क-1ए स्क्वाड्रन अगले साल वायुसेना में शामिल होगा। नौसेना 49 स्वदेशी पोतों का निर्माण कर रही है, आत्मनिर्भरता की ओर। सीडीएस ने राष्ट्रीय सुरक्षा में आत्मनिर्भरता को रणनीतिक स्वतंत्रता बताया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बढ़ती रक्षा जरूरतों के बीच वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अशुतोष दीक्षित ने देश को भरोसा दिलाया है कि स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) मार्क-1ए का एक स्क्वाड्रन अगले साल मार्च तक वायुसेना के बेड़े में शामिल हो जाएगा। हम सिर्फ मार्क-1ए तक सीमित नहीं रहेंगे।

अगली पीढ़ी के एलसीए मार्क-2 और उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) पर भी काम जारी है। शायद अगले साल मार्क-2 भी आ जाएगा। दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन 3.

0 को संबोधित करते हुए एयर चीफ मार्शल दीक्षित ने स्वदेशी लड़ाकू विमानों के विकास और निर्माण की चुनौतियों पर बात की। कहा कि आत्मनिर्भरता का सीधा संबंध युद्धक तैयारी से है, न कि केवल औद्योगिक उत्पादन से। भारत भविष्य के संघर्ष में सॉफ्टवेयर के कोड, कलपुर्जों, हथियारों या इंजनों के लिए विदेशी ताकतों पर निर्भर रहने का जोखिम नहीं उठा सकता।

जिस उपकरण को कोई और बंद कर सकता है, वह हमारी नहीं हो सकती। उन्होंने आगाह किया कि युद्धक तैयारियों को तीन पैमानों पर आंका जाएगा-लंबे समय तक अभियान जारी रखने की क्षमता, लंबे युद्ध के लिए उत्पादन तेजी से बढ़ाने की क्षमता और युद्ध के मैदान में खुद को तुरंत ढालने की क्षमता।

भारतीय नौसेना पनडुब्बी बेड़े के बड़े विस्तार की तैयारी में है। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि नौसेना कई साल पहले ही ‘खरीदार नौसेना’ से ‘निर्माता नौसेना’ में बदल चुकी है। फिलहाल करीब 49 पोतों के निर्माण का आदेश दिया जा चुका है।

ये सभी भारत में बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौसेना ने अपने पोतों के निर्माण के लिए अन्य देशों पर निर्भर रहना बहुत पहले बंद कर दिया था। अब हमारे बेड़े में सौ से अधिक स्वदेशी पोत हैं।

हालांकि, एडमिरल स्वामीनाथन ने माना कि नौसेना अभी हर क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर नहीं है और उसे अब भी कुछ विदेशी आपूर्तियों पर निर्भर रहना पड़ता है। नौसेना की जरूरत के सभी पोत भारतीय शिपयार्ड में बनाए जा रहे हैं। लेकिन, इसका यह मतलब नहीं है कि हम पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं।

कई प्रणालियों के लिए अब भी हमें विदेशी आपूर्तियों पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि अग्निवीर हर जगह जा सकते हैं। अग्निवीर देश के किसी अपरिचित या दूर-दराज के हिस्से से नहीं आते।

उनकी भर्ती उसी पूल से हुई है, जिससे हम हमेशा अपने कर्मियों की भर्ती करते आए हैं। चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में ‘आत्मनिर्भरता’ का अर्थ रणनीतिक फैसले लेने की आजादी है। इस सिलसिले में महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों पर नियंत्रण और मजबूत आपूर्ति शृंखलाएं बनाए रखना भी अहम है।

आत्मनिर्भरता का मतलब रणनीतिक रूप से अलग-थलग रहना या हर चीज का घरेलू स्तर पर निर्माण करना नहीं है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • New Delhi

'देश सुरक्षित है, क्योंकि हमारी सेनाएं तैयार हैं'; नई दिल्ली में सैन्य नेतृत्व का बड़ा संदेश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कांग्रेस ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का किया गठन, किसे-कहां की मिली कमान?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

लाल किला कार ब्लास्ट: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के मामले दिल्ली की NIA अदालत में ट्रांसफर, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की याचिका को दी मंजूरी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सनराइजर्स हैदराबाद आधी कीमत में छोड़ेगी धांसू खिलाड़ी? गुजरात टाइटंस इ साथ ट्रेड डील की पूरी संभावना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

हैदराबाद में भारत-विरोधी समिट से देश को बदनाम करने की साजिश रची गई, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

खेल समाचार • Mumbai

यहूदी ठिकानों की रेकी करने वाले युवक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने किया था भर्ती, जांच में बड़ा खुलासा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

NDPS मामलों के लिए 449 विशेष अदालतों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्यों से मांगी नई स्टेटस रिपोर्ट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल