सोमवार, 16 नवंबर 2026 10:40 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
खेल समाचार Mumbai 9,588 व्यूज

यहूदी ठिकानों की रेकी करने वाले युवक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने किया था भर्ती, जांच में बड़ा खुलासा

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 07:12 PM IST
यहूदी ठिकानों की रेकी करने वाले युवक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने किया था भर्ती, जांच में बड़ा खुलासा

मुंबई में यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी के आरोप में गिरफ्तार युवक को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े एक व्यक्ति ने भर्ती किया था। रेकी में पकड़े युवक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने किया था भर्ती मुंबई में यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी करते यश सिंह गिरफ्तार। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गुरुमूर्ति ने उसे भर्ती किया।

केरल पुलिस गिरोह की अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही। डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी करने के आरोप में मुंबई में पकड़े गए युवक को उस व्यक्ति ने भर्ती किया था, जिसे लारेंस बिश्नोई गिरोह से संदिग्ध संबंधों के आरोप में हाल ही में केरलम के ओट्टापालम से गिरफ्तार किया गया था।

सूत्रों ने सोमवार को बताया कि महाराष्ट्र के नवी मुंबई के निवासी यश सिंह (20) को महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने मुंबई के चाबाद हाउस समेत यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। चाबाद हाउस वही स्थान है जिसे 26/11 के मुंबई हमले में भी आतंकियों ने निशाना बनाया था।

आरोपित यश सिंह को बाद में त्रिचूर सिटी पुलिस को सौंपा गया। पुलिस उसे रविवार को केरलम लाई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। सिंह की गिरफ्तारी से पहले, त्रिचूर सिटी पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित भारत खंडिवेल्ली वेस्ट के निवासी गुरुमूर्ति को गिरफ्तार किया था।

उसकी जड़ें तमिलनाडु में हैं। उसे लारेंस बिश्नोई गिरोह के ऑनलाइन हैंडलरों के निर्देश पर फिल्मी सितारों की तस्वीरें लेने और इस काम के लिए पैसे लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुमूर्ति ने यश सिंह को भर्ती किया था।

वे पिछले कई महीनों से संपर्क में थे। गुरुमूर्ति ने कई मौकों पर यश सिंह को पैसे भेजे थे। पुलिस सूत्रों ने कहा कि दोनों के बिश्नोई गिरोह के लिए काम करने का संदेह है।

पुलिस, पुथेनक्रूज के एबिन पाल (32) के साथ दोनों के संबंधों की भी जांच कर रही है। पाल को पिछले महीने कोच्चि के एर्नाकुलम मार्केट में कडवुभागम सिनेगाग के सामने स्थित ब्लासम नर्सरी में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आगजनी के इस मामले की जांच एनआईए कर रही है।

एबिन ने भी ऑनलाइन हैंडलरों के निर्देश पर काम किया था और गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के बारे में ऑनलाइन जानकारी खोजी थी। उसने टेलीग्राम पर बिश्नोई का जिक्र करने वाले संदेशों को भी भेजा था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कांग्रेस ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का किया गठन, किसे-कहां की मिली कमान?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

लाल किला कार ब्लास्ट: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के मामले दिल्ली की NIA अदालत में ट्रांसफर, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की याचिका को दी मंजूरी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सनराइजर्स हैदराबाद आधी कीमत में छोड़ेगी धांसू खिलाड़ी? गुजरात टाइटंस इ साथ ट्रेड डील की पूरी संभावना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

हैदराबाद में भारत-विरोधी समिट से देश को बदनाम करने की साजिश रची गई, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

खेल समाचार • अखिल भारतीय

NDPS मामलों के लिए 449 विशेष अदालतों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्यों से मांगी नई स्टेटस रिपोर्ट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 29 गेंदों में काटा गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर दिया सलेक्टर्स को बड़ा मैसेज

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वनडे सीरीज के बाद अब टेस्ट में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब-कहां होंगे मुकाबले; फ्री में देख पाए

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल