आईपीएल में कई बार खिलाड़ी का प्रदर्शन ही नहीं, टीम की रणनीति भी उसका भविष्य तय करती है। सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2027 से पहले अपने गेंदबाजी विभाग में बदलाव करते हुए हर्षल पटेल को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। अब यह अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज गुजरात टाइटंस की जर्सी में नजर आ सकता है।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों फ्रेंचाइजी के बीच हर्षल को लेकर 4 करोड़ रुपये की ट्रेड डील पर सहमति बनी है। यह डील पूरी होने पर गुजरात टाइटंस के ऑक्शन पर्स से 4 करोड़ रुपये घट जाएंगे। हर्षल को हैदराबाद ने 2025 की मेगा नीलामी में 8 करोड़ रुपये में खरीदा था।
इस तरह उनकी नई कीमत पिछली फीस की आधी होगी। हैदराबाद में पिछले सीजन नहीं चला हर्षल का जादू हर्षल का आईपीएल 2025 अच्छा रहा था। उन्होंने 13 मैचों में 16 विकेट हासिल किए थे, हालांकि उनकी इकॉनमी 9.
80 रही थी। 2026 में उनकी भूमिका काफी सीमित हो गई। वह सिर्फ पांच मुकाबले खेल पाए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।
इस दौरान उन्होंने 10. 82 रन प्रति ओवर दिए। हैदराबाद ने पिछले सीजन युवा गेंदबाजों प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन को ज्यादा मौके दिए।
इसका असर हर्षल के खेलने के अवसरों पर भी पड़ा। अब टीम ने उन्हें दूसरी फ्रेंचाइजी में भेजने का फैसला किया है। गुजरात के लिए घरेलू मैदान पर खेलने का मौका हर्षल के लिए गुजरात टाइटंस से जुड़ना एक तरह से घर वापसी जैसा होगा।
उनका जन्म गुजरात के सानंद में हुआ था और वह घरेलू क्रिकेट में भी अब गुजरात का प्रतिनिधित्व करते हैं। गुजरात के तेज गेंदबाजी आक्रमण में पहले से कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे नाम मौजूद हैं। हर्षल अपनी धीमी गेंदों और डेथ ओवरों में विविधता के लिए जाने जाते हैं।
ऐसे में वह टीम को एक अलग विकल्प दे सकते हैं। हर्षल पटेल के आईपीएल करियर को सिर्फ पिछले सीजन के प्रदर्शन से नहीं आंका जा सकता। उन्होंने 2021 में आरसीबी के लिए 32 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी।
इसके बाद 2024 में पंजाब किंग्स के लिए 24 विकेट लेकर दूसरी बार यह पुरस्कार हासिल किया। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं