गुरुवार, 19 नवंबर 2026 12:41 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 5,230 व्यूज

पीएम मोदी की मां को समर्पित मंदिर, आंध्र प्रदेश के एक गांव में हीराबेन मोदी स्मारक का निर्माण शुरू

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 07:55 PM IST
पीएम मोदी की मां को समर्पित मंदिर, आंध्र प्रदेश के एक गांव में हीराबेन मोदी स्मारक का निर्माण शुरू

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के गुडीकल गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को समर्पित एक मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। हीराबेन मोदी स्मारक का निर्माण शुरू। (सोशल मीडिया) आंध्र प्रदेश के गुडीकल गांव में मंदिर निर्माण शुरू।

पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी को समर्पित। परिसर में गौशाला और अनाथालय का भी निर्माण होगा। डिजिटल डेस्क, तिरुपति।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की याद में आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक मंदिर बनाया जा रहा है। कुरनूर के येमिगनूर मंडल के गुडीकम गांव में, प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां हीराबेन मोदी को समर्पित एक मंदिर और स्मारक का निर्माण आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है।

'माता श्री मंदिरम चैरिटेबल सोसाइटी' की पहल पर शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य हीराबेन मोदी की विरासत को सम्मान देना है। साथ ही, इसमें आध्यात्मिक भक्ति के साथ-साथ सामुदायिक कल्याण के कार्यों को भी जोड़ा गया है। रविवार, 15 नवंबर को इस परिसर के लिए भूमि पूजन किया गया, जिसमें अडोनी से बीजेपी विधायक पीवी पार्थसारथी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने ही आधारशिला रखी।

TOI , राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर, इस कार्यक्रम में विभिन्न दलों के स्थानीय नेताओं ने हिस्सा लिया। इनमें, बीजेपी, जन सेना पार्टी और YSR कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि शामिल थे, साथ ही गांव के बुजुर्ग और ट्रस्ट के सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बोलते हुए, विधायक पार्थसारथी ने सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि यह स्मारक मातृत्व को एक श्रद्धांजलि है, और उस महिला को सम्मान है जिसने एक ऐसे नेता को पाला-पोसा, जो आज देश को विकास की राह पर आगे ले जा रहा है। ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने भी इसी भावना को दोहराते हुए कहा कि हीराबेन मोदी ने देश को नरेंद्र मोदी जैसा नेता दिया है, इसलिए समाज की सामूहिक यादों में उनका स्थान हमेशा रहना चाहिए।

'माता श्री मंदिरम चैरिटेबल सोसाइटी' के अध्यश्र एन शिवकुमार , यह प्रोजेक्ट गुडीकल में चिह्नित की गई जमीन पर बनाया जा रहा है। इसका निर्माण चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसके लिए दानदाताओं और समाजसेवियों से आर्थिक सहयोग मिल रहा है। हीराबेन मोदी की एक संगमरमर की मूर्ति भी तैयार कर ली गई है, जिसकी लागत लगभग 3 लाख रुपये है।

मंदिर का गर्भगृह पूरा होने के बाद इस मूर्ति को वहां स्थापित किया जाएगा। हीराबेन मोदी को समर्पित इस स्मारक के अलावा, इस पूरे परिसर में भगवान शिव, भगवान राम, भगवान गणेश और दक्षिणामूर्ति के मंदिर भी बनाए जाएंगे। आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ समाज सेवा पर जोर देते हुए, यह धर्मार्थ संस्था सबसे पहले परिसर में एक गौशाला का निर्माण करेगी, जिसके बाद मुख्य मंदिर के ढ़ांचे और एक अनाथालय का निर्माण किया जाएगा।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पीटी उषा के IOA चुनाव नामांकन को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती

खेल समाचार • अखिल भारतीय

युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाने की चिंता में भर्राया पीएम मोदी का गला, मंत्रियों से बोले- एकजुट लड़ाई की जरूरत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

लोकसेवक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लोकपाल से मांगा जवाब, कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

देशभर के जिला जजों की रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्यों से मांगा प्रस्ताव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

2014 में 21 का मिलने वाला आटा अब 69 का क्यों? महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा श्वेत-पत्र

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अब सिर्फ फिंगरप्रिंट से नहीं चलेगा काम, चेहरे से होगी पहचान; NTA ने छात्रों के लिए जारी की एडवाइजरी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत समिट में इटली के विपक्षी नेता का विवादित नारा लगाने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, शुक्रवार को होगी सुनवाई

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शाहरुख खान की KKR में बिकने वाली है हिस्सेदारी, करोड़ों की डील से होगी नए मालिक की एंट्री

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल