मंगलवार, 17 नवंबर 2026 11:48 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 4,063 व्यूज

आठ बार का वर्ल्ड चैंपियन विरोधी के घरेलू मैदान पर बेल्ट का बचाव करने उतरेगा, कब होगी टक्कर?

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 07:56 PM IST
आठ बार का वर्ल्ड चैंपियन विरोधी के घरेलू मैदान पर बेल्ट का बचाव करने उतरेगा, कब होगी टक्कर?

जब ONE Championship इतिहास के सबसे धाकड़ और प्रभावशाली चैंपियनों की बात की जाएगी तो उसमें जोशुआ पैचीओ का नाम जरूर आएगा। "द पैशन" के नाम से मशूहर फिलीपीनो सुपरस्टार छठी बार अपनी बेल्ट का बचाव करने उतरने जा रहे हैं। उनका सामना ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए जापान की राजधानी टोक्यो में होने जा रहे ONE SAMURAI 5 इवेंट में घरेलू स्टार कीटो यामाकीटा से होने जा रहा है।

इस मुकाबले का प्रसारण भारत में बुधवार, 18 नवंबर को live. onefc. com पर होगा।

आइए जानते हैं कि इस शानदार वर्ल्ड टाइटल फाइट से पहले चैंपियन और चैलेंजर ने क्या कहा। 30 वर्षीय फिलीपीनो फाइटर 2016 से संगठन का हिस्सा हैं और उन्होंने अभी तक 15-5 (जीत-हार) का बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान उन्होंने तीन अलग-अलग मौकों पर बेल्ट को अपने पास रखा है।

अब उनकी टक्कर एक मजबूत चैलेंजर से हो रही है, जिन्होंने करियर की 14 फाइटों में से सिर्फ एक ही गंवाई है। अपने विरोधी के बारे में चैंपियन ने बताया, "मैंने जैरेड ब्रूक्स का सामना किया है, जो कि मेरी नजर में डिविजन के सबसे मजबूत फाइटर है। मैंने मंसूर का भी सामना किया है, जो काफी मजबूत हैं।

मैं यामाकीटा की किसी से तुलना नहीं कर रहा क्योंकि वह अलग हैं। मैं एक शीर्ष मार्शल आर्टिस्ट का सामना कर खुश हूं। " खिताब को अपने देश जापान लाना चाहते हैं यामाकीटा यामाकीटा ने वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने के लिए अपने पांच विरोधियों को लगातार दमदार तरीके से हराया है।

वह ONE में 7 में से 6 मैच जीते हैं और अब उनका प्रयास होगा कि स्ट्रॉवेट MMA डिविजन के सबसे बेहतरीन चैंपियन को मात देकर अपने देश का नाम रौशन करें। उन्होंने बताया, "ONE वर्ल्ड टाइटल का मतलब है कि आप दुनिया में सर्वश्रेष्ठ स्ट्रॉवेट फाइटर हैं। ऐसा लगता है कि मुझे ये टाइटल जीतना ही होगा।

इसे पहले जापानी फाइटर जीत चुके हैं तो मैं मानता हूं कि यह बेल्ट जापानी फाइटर के पास ही होनी चाहिए। मैं कोशिश करूंगा कि इस रोल को पूरा करूं। "।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सिविल सेवा परीक्षा के प्रयासों की गिनती को लेकर विवादों पर लगेगी लगाम, केंद्रीय सूचना आयोग ने UPSC को दिया रिकॉर्ड मेंटेन करने का सुझाव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

आवारा मवेशियों से हो रहे हादसों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NHAI को टोल प्लाजा के पास आश्रय स्थल बनाने पर विचार करने का निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'रेल यात्रियों की सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाएं', सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'असहमति दल-बदल नहीं, नेतृत्व से असहमत हो सकते हैं विधायक', सुप्रीम कोर्ट में शिंदे गुट की दलील

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'ज्यादा एथनॉल मिलाने का आरोप लगाने वाले विज्ञान से अनजान', पेट्रोल में 20 प्रतिशत से अधिक मिलावट पर बोले सुरेश गोपी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

जाते-जाते फैंस को रुला गए महेंद्र सिंह धोनी, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कही दिल की बात

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पीएम मोदी की मां को समर्पित मंदिर, आंध्र प्रदेश के एक गांव में हीराबेन मोदी स्मारक का निर्माण शुरू

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल