सोमवार, 16 नवंबर 2026 10:40 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 5,309 व्यूज

वनडे सीरीज के बाद अब टेस्ट में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब-कहां होंगे मुकाबले; फ्री में देख पाए

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 06:40 PM IST
वनडे सीरीज के बाद अब टेस्ट में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब-कहां होंगे मुकाबले; फ्री में देख पाए

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का सफर खत्म हो चुका है। अब दोनों टीमों के बीच क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में मुकाबला होने वाला है। इस सीरीज में भारतीय टीम के सामने सिर्फ जीत हासिल करने की चुनौती नहीं होगी, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी हर मैच अहम रहने वाला है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। दोनों मुकाबले पांच-पांच दिन के होंगे।

इस टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल से ओपनिंग में अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। वहीं ऋषभ पंत की वापसी से मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी।

टीम में रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव जैसे स्पिन विकल्प भी मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। चोट के कारण ऋषभ पंत की उपलब्धता पर आधिकारिक टीम घोषणा के समय नजर रहेगी।

टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी अहम है, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में मजबूती बनाने के लिए इसे जीतना होगा। भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम भारत में इस टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। मोबाइल और लैपटॉप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

इसके लिए दर्शकों को प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू होंगे। शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कांग्रेस ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का किया गठन, किसे-कहां की मिली कमान?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

लाल किला कार ब्लास्ट: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के मामले दिल्ली की NIA अदालत में ट्रांसफर, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की याचिका को दी मंजूरी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सनराइजर्स हैदराबाद आधी कीमत में छोड़ेगी धांसू खिलाड़ी? गुजरात टाइटंस इ साथ ट्रेड डील की पूरी संभावना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

हैदराबाद में भारत-विरोधी समिट से देश को बदनाम करने की साजिश रची गई, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

खेल समाचार • Mumbai

यहूदी ठिकानों की रेकी करने वाले युवक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने किया था भर्ती, जांच में बड़ा खुलासा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

NDPS मामलों के लिए 449 विशेष अदालतों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्यों से मांगी नई स्टेटस रिपोर्ट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 29 गेंदों में काटा गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर दिया सलेक्टर्स को बड़ा मैसेज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल