सोमवार, 09 नवंबर 2026 11:24 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 13,408 व्यूज

दीवाली पार्टी में छाए 'कसौटी जिंदगी की' के प्रेरणा और मिस्टर बजाज, रोनित रॉय की इस तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 10:28 AM IST
दीवाली पार्टी में छाए 'कसौटी जिंदगी की' के प्रेरणा और मिस्टर बजाज, रोनित रॉय की इस तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान

एकता कपूर की दीवाली पार्टी में रोनित रॉय ने श्वेता तिवारी के गालों पर किस करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। श्वेता तिवारी के साथ रोनित राय ने शेयर की तस्वीर रोनित रॉय ने श्वेता तिवारी को गाल पर किस किया एकता कपूर की दीवाली पार्टी में सितारों का मेला प्रेरणा-बजाज की केमिस्ट्री देख फैंस हुए इमोशनल एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

पूरे भारत के साथ-साथ बॉलीवुड में भी दीवाली की धूम देखने को मिली। इस दौरान कई सेलेब्स अपने घर पर दीवाली पार्टी रखते हैं। एकता कपूर की दीवाली पार्टी में मौजूद रोनित रॉय (Ronit Roy) ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारे फोटोज शेयर किए हैं।

इन सभी तस्वीरों में एक ऐसी खास तस्वीर है जिसने फैंस का ध्यान खींचा। उनकी नजरें मानों वहां अटक सी गईं। रोनित रॉय ने 'कसौटी जिंदगी की'की को-स्टार श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें वो बड़े ही प्यारे तरीके से उनके गालों पर किस करते नजर आ रहे हैं।

वहीं श्वेता स्माइल कर रही हैं। फैंस इस तस्वीर को देखकर प्रेरणा और बजाज की यादों में खो गए हैं। इस पोस्ट में और भी कई तस्वीरें हैं जिसमें फैंस रोनित रॉय को इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करते देखा जा सकता है।

पार्टी में उनके साथ मनीष मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, शमिता शेट्टी और मनीष पॉल भी मौजूद थे। एक और तस्वीर में, टीवी की इस मशहूर जोड़ी के साथ टीवी इंडस्ट्री की दिग्गज एकता कपूर भी नजर आ रही हैं। रोनित ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि वह रात भर जश्न नहीं मना सकते क्योंकि वह दीवाली पर काम करेंगे।

A post shared by Ronit Bose Roy (@ronitboseroy) रोनित रॉय ने पोस्ट में लिखा,"'ज्यादा' पिछली रात के बारे में वाला हुआ नहीं क्योंकि जल्दी निकलना पड़ा। कल सुबह जल्दी काम है! हां दीवाली के दिन भी। अच्छा है ना।

शुभ दिन पर शुभ समय का शुभ इस्तमाल। चलो शुभ दीवाली और शुभ रात्रि। "।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

रामानंद सागर की Ramayan में हनुमान बनने के लिए राजी नहीं थे Dara Singh, एक सपने ने बदला सबकुछ

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20: 'आपका फैन हूं लेकिन। ', मोहित चौहान ने सलमान के सामने गाया उनके पिता का गाना, इमोशनल हुए एक्टर

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख की प्राइज मनी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

39 साल पहले जुगाड़ से बना था Ramayan का आइकॉनिक 'जटायु सीन', VFX के बिना रामानंद सागर ने किया था चमत्कार

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20: 'उसको पता नहीं है। ',Yung DSA ने गर्लफ्रेंड को 10-12 बार किया चीट, स्काउट के सामने कुबूल की बात

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'रामायण' बनाने का था भूत सवार, घर बेचने को तैयार था निर्देशक; पौराणिक शो ने छोटे पर्दे को दिलाई पहचान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'मेरी बहन-पत्नी को लोगों ने। ', बिग बॉस से निकलने के बाद Aasif Khan का छलका दर्द; फैमिली को मिल रही थी धमकी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल