शनिवार, 14 नवंबर 2026 10:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
देश अखिल भारतीय 4,300 व्यूज

अचानक मुड़ी और फिर टकरा गई। असम में बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, डैशकैम में कैद हादसा

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 08:58 AM IST
अचानक मुड़ी और फिर टकरा गई। असम में बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, डैशकैम में कैद हादसा

असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास एक मिनीबस और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। काजीरंगा के पास मिनीबस-ट्रक की भीषण टक्कर, 26 की मौत। संतुलन खोकर सामने से आ रहे ट्रक से टकराई मिनीबस।

डैशकैम में कैद हुआ भयानक सड़क दुर्घटना का पूरा मंजर। डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को हुए हादसे का एक चौंकाने वाला डैशकैम वीडियो सामने आया है।

इसमें दिख रहा है कि एक मिनीबस का संतुलन बिगड़ जाता है और वह फिसलकर सामने वाली लेन में चली जाती है, जहां से एक कंटेनर ट्रक आ रहा था। इसके बाद मिनीबस सीधे उस ट्रक से टकरा जाती है। बस के डैशकैम में रिकॉर्ड हुई दो सेकंड की क्लिप में एक मिनीबस को बस की ओर तेजी से आते हुए देखा जा सकता है।

टक्कर होते ही एक तेज चमक दिखाई देती है। इस हादसे में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल की तस्वीरों से पता चलता है कि टक्कर के कारण मिनीबस पूरी तरह से तबाह हो गई है।

टक्कर के बाद मिनीबस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कई यात्री उसमें फंस गए। असम के गोलाघाट जिले में काजीरंगा के पास रोंगाजन में यात्रियों से खचाखच भरी एक ट्रैवलर की एक कंटेनर ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह हादसा नेशनल हाईवे-715 पर हाथिकुली चाय बागान के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि वाहन में यात्रा करने वालों में से ज्यादातर छात्र थे, जिनमें कॉलेज के छात्र भी शामिल थे। आधिकारिक वाहन डेटाबेस रिकॉर्ड , दुर्घटना का शिकार हुई ट्रैवलर मिनीबस पर हादसे से पहले ही 10 से ज्यादा ट्रैफिक चालान काटे जा चुके थे। कुल जुर्माने की राशि में से 38,500 रुपये का भुगतान कर दिया गया था, जबकि 4,000 रुपये का जुर्माना अभी भी बकाया था।

असम के मंत्री अतुल बोरा ने बताया कि वाहन बहुत तेज गति से चल रहा था और उसने कथित तौर पर काजीरंगा वाले रास्ते पर लागू ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

पड़ोसी देशों में यूरिया की तस्करी की आशंका, CAG ने 169 जिलों में शुरू की जांच

देश • अखिल भारतीय

ई20 ईंधन की क्वालिटी पर बीपीसीएल की मुहर, 27 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में की गई जांच में सभी नमूने पास

देश • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश की लोअर कोर्ट्स में न्यायाधीशों के 384 पद खाली, न्याय व्यवस्था के सामने गंभीर चुनौती

देश • अखिल भारतीय

अदाणी समूह ने ताराली प्रोजेक्ट से जुड़े आरोपों को किया खारिज, कहा- प्रस्ताव में दर्ज राशि केवल साइट इंवेस्टीगेशन का खर्च

देश • अखिल भारतीय

दोस्त की कार मांगकर तीर्थयात्रा पर निकले थे युवक, दिल्ली के शंकर विहार फ्लाईओवर पर गाड़ी जलकर हुई खाक

देश • अखिल भारतीय

गुजरात: जूनागढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 22 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

देश • अखिल भारतीय

ई20 ईंधन की गुणवत्ता पर बीपीसीएल की मुहर, 27 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में की गई जांच में सभी नमूने पास

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल