शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 01:36 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 1,779 व्यूज

'दीवाली पर फैशन नहीं, कंफर्ट चुनना है पसंद। ', Don't Be Shy एक्टर अंश दुग्गल ने बताया अपना फेस्टिव प्लान

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 11:20 AM IST
'दीवाली पर फैशन नहीं, कंफर्ट चुनना है पसंद। ', Don't Be Shy एक्टर अंश दुग्गल ने बताया अपना फेस्टिव प्लान

अभिनेता अंश दुग्गल (Ansh Duggal) दीवाली पर डिजाइनर कपड़ों की बजाय आरामदायक ट्रेडिशनल कपड़े पहनना पसंद करते हैं। अंश दुग्गल का दीवाली सेलिब्रेशन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम अंश दुग्गल को दीवाली पर आरामदायक कपड़े पसंद हैं अंश दुग्गल दीवाली पर पहनते थे पापा का पुराना कुर्ता आलिया भट्ट निर्मित फिल्म डोन्ट बी शाय में नजर आए थे एक्टर प्रियंका सिंह, मुंबई।

'डोंट बी शाय' और 'नखरेवाली' फिल्मों के अभिनेता अंश दुग्गल (Ansh Duggal) दीवाली पर डिजाइनरों की सुनने की बजाय वह पहनना पसंद करते हैं, जिसमें वह सहज हों। अंश दुग्गल कहते हैं कि फैशन को लेकर मैं हमेशा से आत्मविश्वासी रहा हूं कि जो मुझे पहनना है वही पहनना है। दीवाली पर मुझे भारतीय कपड़े पहनना बेहद पसंद है।

मुझे लगता है कि कुर्ता-पायजामा में बहुत अच्छा महसूस करता हूं। मैं अपना फैशन हमेशा साधारण रखता हूं। मेरे लिए कपड़ों के मामले में फैशन वह है, जिसे पहनने से अच्छा महसूस हो।

अंश दुग्गल ने आगे कहा, "मैं अपने लिए फैशन करता हूं। हां, चूंकि हम कलाकार हैं, तो हमारी थोड़ी-बहुत मदद डिजाइनर और स्टाइलिस्ट कर देते हैं, लेकिन उसमें आपकी पसंद, आपके विचार होने चाहिए। अगर मुझे कोई कपड़े पहनकर अच्छा लग रहा है, तो वह अच्छा है, फिर किसी को नहीं लग रहा है, तो कोई बात नहीं।

" अंश दुग्गल ने कहा, "मैंने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया। दीवाली एक ऐसा समय होता है, जब खाना-पीना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना होता है। जब फिल्मों में नहीं या था, तब कपड़ों पर इतना ध्यान भी नहीं देता था।

अब देना पड़ता है। उस वक्त नहा-धोकर तैयार होकर दोस्त, भाई-बहन के साथ निकल जाते थे। इंस्टाग्राम पर फैशनेबल कपड़ों में कई लोग अपनी तस्वीरें पोस्ट करते होंगे, मैं इन सब का दबाव नहीं लेता हूं।

मैं उसे केवल अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए प्रयोग करता हूं। " देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

एक-दूसरे की आंखों में डूबे ऐश्वर्या-अभिषेक, हाथ थामे दीवाली पार्टी में ली एंट्री; यूजर्स बोले- 'नो नजर प्लीज'

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'जिसने नहीं चुना वो बेवकूफ। ', रिजेक्शन पर Shehnaaz Gill के बेबाक बयान; इस डायरेक्टर को बताया फेवरेट

मनोरंजन • Mumbai

दीवाली से पहले पूरा बजट सेट करती हैं Abhijeet Sawant की पत्नी, मुंबई की लोकल मार्केट से करती हैं शॉपिंग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

वो फिल्म जिसमें 'शक्की पति' बने थे Shah Rukh Khan, छोड़ दी थी फिल्म की आधी फीस; दिलचस्प है कहानी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'ये सब पिछड़ी बातें हैं आज। ', क्या सच में सेट पर लड़ती हैं हीरोइनें? साई ताम्हाणकर ने खोली सच्चाई

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'कभी खुशी कभी गम' के आंसुओं से लेकर 'गोलमाल 3' के पटाखों तक, बॉलीवुड के 6 सीन्स जिन्होंने दीवाली को बनाया यादगार

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पारिवारिक नोक-झोंक से भरी 1 घंटे की Dilwali Diwali, फिल्म को लेकर एक्टर Mihir Ahuja ने की बात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल