शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 01:36 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 19,790 व्यूज

वो फिल्म जिसमें 'शक्की पति' बने थे Shah Rukh Khan, छोड़ दी थी फिल्म की आधी फीस; दिलचस्प है कहानी

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 12:29 PM IST
वो फिल्म जिसमें 'शक्की पति' बने थे Shah Rukh Khan, छोड़ दी थी फिल्म की आधी फीस; दिलचस्प है कहानी

24 साल पहले शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी फिल्म के लिए मिलने वाली आधी फीस नहीं ली थी। शाह रुख ने नहीं ली थी आधी फीस। फोटो क्रेडिट- एक्स एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

एक शक किसी भी रिश्ते को किस कदर खोखला कर देता है, यह उदाहरण 2002 में आई शाह रुख खान की एक फिल्म में दिखाया गया था। फिल्म में शक्की पति की भूमिका शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने निभाई थी। यह फिल्म थी 'हम तुम्हारे हैं सनम' (Hum Tumhare Hain Sanam)।

फिल्म में शाह रुख, माधुरी दीक्षित और सलमान खान (Salman Khan) मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म करीब 6 सालों तक प्रोडक्शन इश्यू के चलते पोस्टपोन रही थी। यह 1995 में आई तमिल फिल्म 'थोट्टा चिनुंगी' का रीमेक थी।

फिल्म बड़े पर्दे पर आई और एवरेज हिट रही। फिल्म ने 22 करोड़ रुपये के करीब कारोबार किया था। फिल्म के गाने सुपरहिट हुए थे।

शायद ही आपको मालूम हो कि इस फिल्म के लिए अभिनेता ने अपनी आधी फीस छोड़ दी थी। खुद 'हम तुम्हारे हैं सनम' के प्रोड्यूसर केसी बोकाडिया ने खुद के साथ बातचीत में खुलासा किया है कि उन्होंने शाह रुख खान को 2 करोड़ रुपये में साइन किया था और 1. 05 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया था, जबकि 95 लाख रुपये अभी भी बकाया थे।

शाह रुख खान ने बोकाडिया के बेटे से कहा था कि वह उनके सम्मान के कारण बाकी बची फीस को नहीं लेंगे। सालों बाद भी बोकाडिया ने उन्हें फीस देने की कोशिश की लेकिन किंग खान ने साफ-साफ मना कर दिया। प्रोड्यूसर ने बताया कि पहले के समय में स्टार्स इसी तरह प्रोड्यूसर्स का साथ दिया करते थे।

के. एस. अधियामन के निर्देशन में बनी फिल्म में दिखाया गया है कि गोपाल (शाह रुख) की राधा (माधुरी) से शादी होती है और दोनों की हैप्पी मैरिड लाइफ में तब दिक्कतें शुरू हो जाती हैं, जब राधा अपने दोस्त सूरज (सलमान) और उसके प्रोफेशन के प्रति ज्यादा ऑब्सेस्ड हो जाती है।

इस बात से गोपाल को ईर्ष्या होने लगती है और उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ जाती है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

एक-दूसरे की आंखों में डूबे ऐश्वर्या-अभिषेक, हाथ थामे दीवाली पार्टी में ली एंट्री; यूजर्स बोले- 'नो नजर प्लीज'

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'जिसने नहीं चुना वो बेवकूफ। ', रिजेक्शन पर Shehnaaz Gill के बेबाक बयान; इस डायरेक्टर को बताया फेवरेट

मनोरंजन • Mumbai

दीवाली से पहले पूरा बजट सेट करती हैं Abhijeet Sawant की पत्नी, मुंबई की लोकल मार्केट से करती हैं शॉपिंग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'दीवाली पर फैशन नहीं, कंफर्ट चुनना है पसंद। ', Don't Be Shy एक्टर अंश दुग्गल ने बताया अपना फेस्टिव प्लान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'ये सब पिछड़ी बातें हैं आज। ', क्या सच में सेट पर लड़ती हैं हीरोइनें? साई ताम्हाणकर ने खोली सच्चाई

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'कभी खुशी कभी गम' के आंसुओं से लेकर 'गोलमाल 3' के पटाखों तक, बॉलीवुड के 6 सीन्स जिन्होंने दीवाली को बनाया यादगार

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पारिवारिक नोक-झोंक से भरी 1 घंटे की Dilwali Diwali, फिल्म को लेकर एक्टर Mihir Ahuja ने की बात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल