शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 11:07 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
क्राइम अखिल भारतीय 10,843 व्यूज

कर्नाटक: सुसाइड के लिए नदी में कूदी महिला, मगरमच्छ ने काटा तो चिल्लाई; पुलिस ने बचाई जान

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 08:37 AM IST
कर्नाटक: सुसाइड के लिए नदी में कूदी महिला, मगरमच्छ ने काटा तो चिल्लाई; पुलिस ने बचाई जान

पुलिस और स्थानीय लोगों ने महिला की जान बचाई। (फोटो-) महिला ने आत्महत्या के इरादे से नदी में लगाई छलांग। कुमारधारा नदी में मगरमच्छ ने महिला पर किया हमला।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने महिला की जान बचाई। डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के उडुप्पी जिले में एक महिला ने आत्महत्या करने के इरादे से कुमारधारा नदी में छलांग लगा दी।

नदी में मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बचा लिया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना बुधवार रात कुक्के सुब्रह्मणय में कुमारधारा पुल के पास हुई। जानकारी के मुताबिक महिला अपनी निजी समस्याओं को लेकर परेशान थी और उसने अपनी जान देने के इरादे से नदी में छलांग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि जब वह पानी में थी, तब एक मगरमच्छ ने उसे काट लिया, जिससे उसे मामूली चोटें आईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मामले की सूचना देते हुए बताया कि हमले के बाद महिला मदद के लिए चिल्लाई। एक कर्मचारी ने महिला की चीख सुनीं और सुब्रह्मण्य पुलिस को सूचना दी।

पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद उसे एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने महिला के परिवार वालों को घटना की सूचना दी और महिला की काउंसलिंग के बाद उसे उनके साथ घर भेज दिया।

इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने बताया कि परिवार के अनुरोध पर उन्होंने महिला की पहचान उजागर नहीं की है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में नरसंहार, कैब ड्राइवर ने पत्नी समेत ससुराल के 7 लोगों को उतारा मौत के घाट

क्राइम • Mumbai

नवी मुंबई में घर के बाहर दो युवतियों पर अंधाधुंध फायरिंग, दोनों गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने मुख्य आरोपी दबोचा

क्राइम • Mumbai

मुंबई में ईडी की बड़ी कार्रवाई: दाऊद इब्राहिम के करीबियों पर कसा शिकंजा, 4 करोड़ की संपत्ति जब्त

क्राइम • अखिल भारतीय

मिजोरम: राजभवन में ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान ने की आत्महत्या, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

क्राइम • Surat

पहले सिर काटा फिर तीन KM दूर कब्रिस्तान में फेंकी लाश, सूरत में 30 हजार रुपये के विवाद में खौफनाक मर्डर

क्राइम • अखिल भारतीय

महादेव ऐप पर बड़ा एक्शन: को-प्रमोटर रवि उप्पल UAE में गिरफ्तार, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

क्राइम • अखिल भारतीय

खातेगांव कांड: एसआईटी पर फायरिंग कर भाग रहे आरोपित ड्राइवर गजेंद्र का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल