तमिलनाडु के तिरुपरनकुंद्रम में कार्तिगई दीपम विवाद गहरा गया है, जहां सुप्रीम कोर्ट के 'दीपाथून' पर दीपक जलाने के अंतरिम आदेश का पालन नहीं हुआ। क्या है पूरा मामला? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद 'दीपाथून' पर दीपक नहीं जलाया गया (फोटो- ) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
तमिलनाडु के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित 'दीपाथून' पत्थर के स्तंभ पर 24 नवंबर को पारंपरिक कार्तिगई दीपम नहीं जलाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा करने का अंतरिम निर्देश दिया था, लेकिन निर्देश का पालन नहीं हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया था, ताकि निर्देशों का सही तरीके से पलान हो सके, इसके बावजूद आदेश का पालन नहीं हुआ।
बुधवार को इस मामले में तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी। जिला कलेक्टर निशांत कृष्ण की स्टेटस रिपोर्ट में राज्य सरकार ने बताया कि मंदिर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने उस टीम को अनुमति नहीं दी, जिसे दीपाथून पर दीपक जालाने की रस्म पूरी करनी थी। इसके बजाय उन्होंने पारंपरिक स्थान (उच्छी पिल्लयार मंदिर के पास) दीपा मंडपम पर ही दीपक जलाया।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह अपने आदेश का पालन न करने की अवमानना याचिका पर विचार करेगा और पक्षकारों से उचित आवेदन दाखिल करने को कहा। कार्तिगई दीपम एक पारंपरिक तमिल हिंदू त्योहार है, जिसे घरों और मंदिरों में दीपक जलाकर मनाया जाता है। तिरुपरनकुंद्रम में विवाद इस बात को लेकर है कि इस वार्षिक त्योहार के दौरान मुख्य दीपक जिसे 'महा दीपम' कहा जाता है उसे कहां जलाया जाए?
दशकों से यह दीपक तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की निचली ढलान पर स्थित उचि पिल्लयार मंदिर के पास 'दीपा मंडपम' में जलाया जाता रहा है। हालांकि, हिंदू समूहों ने इसे 'दीपाथून' पर जलाने की अनुमति मांगी है। यह पहाड़ी पर कुछ और ऊंचाई पर स्थित एक पत्थर का खंभा है, जो हजरत सुल्तान सिकंदर बादशाह औलिया दरगाह से लगभग 50 मीटर की दूरी पर है।
यह असहमति केवल अनुष्ठान के स्थान तक ही सीमित नहीं है। इसमें पत्थर के खंभे की प्रकृति और पहाड़ी की चोटी के स्वामित्व और दर्जे को लेकर भी अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। जहां एक तरफ हिंदू समूह 'दीपाथून' को इस दीपक जलाने से जुड़ी एक प्राचीन संरचना बताता हैं, वहीं मुस्लिम पक्ष इसे एक 'सर्वे स्टोन' (सर्वेक्षण के लिए इस्तेमाल होने वाला पत्थर) मानता है।
दरगाह समिति ने भी इस मांग का विरोध किया है और पहाड़ी की चोटी पर अपना स्वामित्व जताया है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं