बुधवार, 25 नवंबर 2026 04:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 13,118 व्यूज

वैभव सूर्यवंशी जल्दी आउट हुए तो फाइनल में पहुंचना मुश्किल, एशिया कप में इस टीम से है भारत का सेमीफाइनल

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 03:05 PM IST
वैभव सूर्यवंशी जल्दी आउट हुए तो फाइनल में पहुंचना मुश्किल, एशिया कप में इस टीम से है भारत का सेमीफाइनल

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है। अब खिताब से केवल दो कदम दूर खड़ी इंडिया ए के सामने एक बड़ी चुनौती रहने वाली है। उसमें वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चलना काफी आवश्यक हो गया है।

भारत के सामने श्रीलंका ए की चुनौती होगी। यह मुकाबला भारत के लिए आसान नहीं रहने वाला है, श्रीलंका ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में कप्तान तिलक वर्मा की टीम को सिर्फ एक खिलाड़ी के दम पर नहीं, बल्कि सामूहिक प्रदर्शन के जरिए फाइनल का टिकट हासिल करना होगा।

इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी। यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले वैभव ने भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। अगर वह श्रीलंका ए के खिलाफ जल्दी आउट हो जाते हैं, तो भारतीय बल्लेबाजी पर दबाव बढ़ सकता है।

ऐसे में बाकी बल्लेबाजों को भी जिम्मेदारी संभालनी होगी। कब होगा श्रीलंका ए से भारत का सेमीफाइनल? इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर को खेला जाएगा।

यह मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। श्रीलंका ए ने ग्रुप ए में अफगानिस्तान ए, हांगकांग और बांग्लादेश ए को हराया है। इंडिया ए ने ग्रुप बी में तीन में से दो मुकाबले जीते।

भारत ने नेपाल को 306 रन और यूएई को सात विकेट से हराया, जबकि पाकिस्तान ए के खिलाफ उसे 48 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह भारतीय टीम चार अंकों के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही। कहां देखें सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत में क्रिकेट फैंस इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। मोबाइल और ऑनलाइन दर्शकों के लिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ICC रैंकिंग में जबरदस्त उठापटक से रोहित शर्मा को नुकसान, बुमराह और पंत ने लगाई जोरदार छलांग

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मंदिर बोर्ड या सरकार की गलती, दीपाथून स्तंभ पर क्यों नहीं जला दीपक? मदुरै प्रशासन ने SC में बताया

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL 2027 Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? जानें तारीख, समय और लाइव टेलीकास्ट की पूरी जानकारी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 नहीं 21 साल है,' किस क्रिकेटर ने किया यह चौंकाने वाला दावा, हजम नहीं हुए 28 छक्के

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दुर्भाग्य से नहीं जल सका दीप', मदुरै कलेक्टर ने SC में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

इशांत शर्मा सहित 7 भारतीय खिलाड़ी IPL की अनकैप्ड कैटेगरी में शामिल, क्यों लिया यह फैसला?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL ऑक्शन में 2 भारतीयों ने कराया ऊंचे बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन, लिस्ट में कुल 1220 खिलाड़ियों का नाम शामिल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल