बुधवार, 25 नवंबर 2026 03:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 8,839 व्यूज

IPL 2027 Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? जानें तारीख, समय और लाइव टेलीकास्ट की पूरी जानकारी

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 02:05 PM IST
IPL 2027 Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? जानें तारीख, समय और लाइव टेलीकास्ट की पूरी जानकारी

IPL Auction 2027 Time: आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख और जगह तय हो गई है। इस बार सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी टीमों की बची हुई जगह भरने के लिए गोवा में जुटेंगी। खास बात यह है कि लगातार तीन साल विदेश में आयोजित होने के बाद आईपीएल ऑक्शन की भारत में वापसी हो रही है।

इससे पहले नीलामी दुबई, जेद्दा और अबू धाबी में हुई थी। आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर 2026 को गोवा के आईटीसी ग्रैंड गोवा में आयोजित होगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे होगी।

इससे एक दिन पहले यानी 15 दिसंबर की शाम सभी फ्रेंचाइजी के लिए ब्रीफिंग सेशन रखा गया है। IPL 2027 Auction की तारीख, समय और वेन्यू भारत में कहां देखें IPL Auction का लाइव टेलीकास्ट? आईपीएल 2027 ऑक्शन का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

दर्शक इसे स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी 1 और स्टार स्पोर्ट्स खेल चैनलों पर देख सकेंगे। मोबाइल और ऑनलाइन दर्शकों के लिए जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। यहां अंग्रेजी, हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में भी नीलामी देखने का विकल्प मिलेगा।

मिनी ऑक्शन में कितने स्लॉट और कितना पैसा? आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले 10 टीमों ने कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि 89 खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है। अब फ्रेंचाइजी के पास कुल 66 खाली जगह हैं, जिनमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

सभी टीमों के पास मिलाकर 297. 95 करोड़ रुपये का पर्स बचा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के पास सबसे ज्यादा 47.

45 करोड़ रुपये हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के पास सबसे कम 8. 75 करोड़ रुपये बचे हैं। अगला मेगा ऑक्शन 2028 में प्रस्तावित है।

इसलिए इस बार टीमें अपनी मौजूदा टीम को मजबूत करने और खाली जगह भरने पर ध्यान देंगी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मंदिर बोर्ड या सरकार की गलती, दीपाथून स्तंभ पर क्यों नहीं जला दीपक? मदुरै प्रशासन ने SC में बताया

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 नहीं 21 साल है,' किस क्रिकेटर ने किया यह चौंकाने वाला दावा, हजम नहीं हुए 28 छक्के

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दुर्भाग्य से नहीं जल सका दीप', मदुरै कलेक्टर ने SC में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

इशांत शर्मा सहित 7 भारतीय खिलाड़ी IPL की अनकैप्ड कैटेगरी में शामिल, क्यों लिया यह फैसला?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL ऑक्शन में 2 भारतीयों ने कराया ऊंचे बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन, लिस्ट में कुल 1220 खिलाड़ियों का नाम शामिल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वैभव सूर्यवंशी ने 200 रन बनाने से पहले किससे की थी बात? 30 मिनट के फोन कॉल ने बदल दी किस्मत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल