मदुरै जिला प्रशासन ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपाथून स्तंभ पर दीपम न जलाए जाने के लिए मंदिर के ट्रस्टी बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद, बोर्ड ने सदियों पुराने 'आगम' नियमों का हवाला देते हुए दीप प्रज्वलन की अनुमति देने से इनकार कर दिया।
तिरुपरनकुंद्रम दीपाथून स्तंभ दीपम विवाद (फोटो- ) मदुरै प्रशासन ने मंदिर ट्रस्टी बोर्ड को ठहराया जिम्मेदार। ट्रस्टी बोर्ड ने 'आगम' नियमों का दिया हवाला। डिजिटल डेस्क, चेन्नई।
तमिलनाडु के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी स्थित दीपाथून स्तंभ पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद कार्तिगई दीपम न जलाए जाने के मामले में मदुरै जिला प्रशासन ने मंदिर के ट्रस्टी बोर्ड को जिम्मेदार ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी प्रारंभिक स्टेटस रिपोर्ट में जिला कलेक्टर निशांत कृष्ण ने इस चूक के लिए बिना शर्त माफी मांगते हुए स्पष्ट किया कि मंदिर बोर्ड ने सदियों पुराने 'आगम' नियमों और परंपरा का हवाला देते हुए स्तंभ पर दीप जलाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार दीपाथून स्तंभ पर दीप प्रज्वलन का अधिकार केवल देवस्थानम द्वारा अधिकृत टीम को ही था, मंदिर के ट्रस्टी बोर्ड ने इस अनुष्ठान के लिए जाने वाली टीम को अनुमति देने से इनकार कर दिया और इसके बजाय उचि पिल्लयार मंदिर के पास वाली पारंपरिक जगह पर ही दीपक जलाने का फैसला किया।
मदुरै के जिला कलेक्टर निशांत कृष्ण ने बताया कि जिला प्रशासन ने देवस्थानम से अनुमति प्राप्त करने और दीपाथून पर दीपक जलाने के लिए हर संभव प्रयास किया। हालांकि, बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने 24 नवंबर के अपने प्रस्ताव में, पारंपरिक स्थान पर ही दीपक जलाने का निर्णय लिया। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल प्रारंभिक स्टेटस रिपोर्ट में, मदुरै के जिला कलेक्टर निशांत कृष्ण ने 24 नवंबर को दीपाथून स्तंभ पर दीपक न जलाए जाने के लिए बिना शर्त माफी मांगी है।
उन्होंने यह भी कहा कि जब मंदिर के ट्रस्टियों ने अनुमति देने से मना कर दिया, तो राजस्व विभाग और पुलिस के पास इस मामले में हस्तक्षेप करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं था। जिला कलेक्टर निशांत कृष्ण ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 'मेरी ओर से इस माननीय न्यायालय के किसी भी निर्देश की जानबूझकर कोई अवहेलना नहीं की गई है।
मैं माननीय न्यायालय के आदेशों का सर्वोच्च सम्मान करता हूं और इस माननीय न्यायालय द्वारा दिए जाने वाले प्रत्येक निर्देश का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। दीपाथून पर दीपक न जलाए जा पाने के लिए मैं ईमानदारी से क्षमा मांगता हूं। ' गौरतलब है कि मंदिर के कार्यकारी अधिकारी ने 22 नवंबर को सुबह 6 बजे 27 सदस्यीय तैयारी दल और 10 सदस्यीय लाइटिंग टीम तैनात करने का प्रस्ताव दिया था।
इस दल में मचान लगाने वाले कर्मचारी और तिरुवन्नामलाई से आए दो दीपक विशेषज्ञ शामिल थे। इसके अलावा, मंदिर के दो पुजारियों के नेतृत्व में 10 सदस्यीय 'लाइटिंग टीम' भी शामिल थी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं