शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 7,795 व्यूज

केरलम पुलिस की बड़ी चूक, पूर्व सीएम एके एंटोनी की पत्नी से कहा- पति को लेकर थाने आएं

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 08:59 PM IST
केरलम पुलिस की बड़ी चूक, पूर्व सीएम एके एंटोनी की पत्नी से कहा- पति को लेकर थाने आएं

केरल पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी की पत्नी एलिजाबेथ को शिकायत के सिलसिले में पति के साथ थाने आने को कहा, बाद में अपनी गलती का एहसास हुआ। केरलम पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी को बुलाया थाने (फोटो-Congress) पुलिस ने एके एंटनी की पत्नी को पति संग थाने बुलाया।

अधिकारियों को बाद में अपनी गलती का एहसास हुआ, मांगी माफी। एलिजाबेथ ने घर मरम्मत की शिकायत दर्ज कराई थी। डिजिटल डेस्क, तिरुअनंतपुरम।

केरलम की राजधानी तिरुअनंतपुरम में पुलिस की एक अजीबोगरीब चूक सामने आई है। पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी की पत्नी एलिजाबेथ को फोन कर शिकायत के सिलसिले में पति के साथ थाने आने को कहा। हालांकि, बाद में अधिकारियों को एहसास हुआ कि उन्होंने किसे थाने बुलाया है।

दरअसल, एलिजाबेथ ने पुलिस को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी थी। इसमें उन्होंने अपना परिचय एके एंटनी की पत्नी एलिजाबेथ के रूप में दिया था। लेकिन शिकायत की जांच कर रहे अधिकारी की नजर इस जानकारी पर नहीं पड़ी और उन्होंने सामान्य प्रक्रिया के तहत एलिजाबेथ को फोन कर पति के साथ थाने आने के लिए कह दिया।

बाद में जब पुलिस को पता चला कि एलिजाबेथ पूर्व मुख्यमंत्री और देश के सबसे लंबे समय तक रक्षा मंत्री रहे एके एंटनी की पत्नी हैं, तो अधिकारियों में हलचल मच गई। तिरुअनंतपुरम के पुलिस आयुक्त ने म्यूजियम थाने के प्रभारी को एलिजाबेथ के घर जाकर व्यक्तिगत रूप से माफी मांगने का निर्देश दिया।

हालांकि, एलिजाबेथ ने इसे अनजाने में हुई गलती मानते हुए माफी की जरूरत नहीं बताई। उनकी शिकायत घर की मरम्मत से जुड़ी थी। आरोप है कि एक व्यक्ति ने काम के लिए अग्रिम भुगतान लेने के बावजूद मरम्मत पूरी नहीं की और फोन भी नहीं उठाया।

पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को थाने बुलाकर जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद मामला सुलझ गया। एलिजाबेथ ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराने में भी रुचि नहीं दिखाई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

बंगाल: नाली से मिला नवजात का शव, कुत्ता खींचता रहा और सिस्टम सोता रहा

देश • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़: ग्राम सड़क योजना में 19 करोड़ से ज्यादा की धांधली, अब ठेकेदारों से होगी वसूली; FIR दर्ज

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु में बड़ा हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी मिनीबस, तीन लोगों की मौत

देश • अखिल भारतीय

आज लैंडफॉल करेगा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा के 20 जिलों में हाई अलर्ट, तीन लाख लोगों को किया गया शिफ्ट; कई ट्रेनें रद

देश • अखिल भारतीय

युवा शक्ति के शिखर पर भारत: देश की 25 फीसदी आबादी 10 से 24 वर्ष के बीच, UNFPA की रिपोर्ट में खुलासा

देश • अखिल भारतीय

ग्रासा माशेल को मिला 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, सोनिया गांधी बोलीं- अन्याय को चुनौती देना ही सच्चा नेतृत्व

देश • अखिल भारतीय

'कश्मीर अब स्थानीय स्तर पर भर्ती किए गए आतंकवादियों से मुक्त', बोले अमित शाह

देश • अखिल भारतीय

देशभर में सक्रिय हैं 32 फर्जी विश्वविद्यालय, UGC की चेतावनी के बीच एक साल में जुड़े 10 नए नाम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल