बुधवार, 11 नवंबर 2026 03:22 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 9,477 व्यूज

केरलम: मालाबार एक्सप्रेस में महिला का यौन उत्पीड़न, विरोध करने पर पीटा

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 02:00 AM IST
केरलम: मालाबार एक्सप्रेस में महिला का यौन उत्पीड़न, विरोध करने पर पीटा

केरलम: मालाबार एक्सप्रेस में महिला का यौन उत्पीड़न (सांकेतिक तस्वीर) महिला रोज की तरह तिरुअनंतपुरम में काम पर जाने के लिए चिरयिनकीझु से ट्रेन में चढ़ी थी आरोपित ने महिला को पीटा, जिससे वह प्लेटफार्म पर बेहोश होकर गिर गई । केरलम में मालाबार एक्सप्रेस के अंदर 25 वर्षीय महिला का एक व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न किया।

महिला ने जब उसे पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उसने उसकी पिटाई कर दी। महिला ने दावा किया कि अगर लोग बीचबचाव नहीं करते तो आरोपित उसकी हत्या कर देता। तिरुअनंतपुरम के एक बड़े अस्पताल में काम करने वाली महिला ने पत्रकारों से कहा कि अगर ट्रेन चल रही होती और यह घटना उसके अंदर हुई होती, तो वह मुझे ट्रेन से नीचे धकेल देता।

थंपानूर रेलवे पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि 39 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75 (यौन उत्पीड़न), 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 125 (गलत तरीके से रोकना) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। महिला रोज की तरह तिरुअनंतपुरम में काम पर जाने के लिए चिरयिनकीझु से ट्रेन में चढ़ी थी।

आरोपित लगातार उसे अनुचित तरीके से छूता रहा। पेट्टा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय महिला ने कहा कि वह पुलिस में शिकायत करेगी। इस पर आरोपित ने महिला को पीटा, जिससे वह प्लेटफार्म पर बेहोश होकर गिर गई।

यह देखकर प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया, आरोपित को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तिहाड़ से छूटे अमेरिकी 'भाड़े के सैनिक' वैनडाइक का बड़ा आरोप, भारत में गिरफ्तारी को यूक्रेन जंग से जोड़ा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

चीन की डिजिटल चाल पर भड़का भारत, कहा- ढाका की झुग्गियों को दिल्ली बताने वाले व्लॉगर्स पर एक्शन ले बांग्लादेश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कंगना रनौत का सोनिया गांधी पर साधा निशाना, बताया ‘रहस्यमयी विदेशी’; मेनका गांधी को घर से निकालने का लगाया आरोप

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ग्लोबल फूड क्राइसिस पर लगाम लगाएगा भारत का 'फूड कॉरिडोर', रूस-यूक्रेन से बातचीत जारी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ईपीएफओ पेंशनभोगियों को मिल सकती है बड़ी राहत, न्यूनतम पेंशन तीन गुना बढ़ाकर 3,000 रुपये करने की तैयारी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

संसदीय समिति ने बैठक के एजेंडे से हटाया दिल्ली-NCR के वायु प्रदूषण का मुद्दा, कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केरलम में 'वंदे मातरम' पर गहराया विवाद, मंत्री के पूर्ण गायन से पहले बैठने पर सियासत तेज; भाजपा ने की माफी की मांग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल