बुधवार, 11 नवंबर 2026 12:26 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 4,031 व्यूज

कंगना रनौत का सोनिया गांधी पर साधा निशाना, बताया ‘रहस्यमयी विदेशी’; मेनका गांधी को घर से निकालने का लगाया आरोप

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 11:15 PM IST
कंगना रनौत का सोनिया गांधी पर साधा निशाना, बताया ‘रहस्यमयी विदेशी’; मेनका गांधी को घर से निकालने का लगाया आरोप

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उनके राजनीतिक उभार को संदिग्ध बताया और मेनका गांधी को घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया। सोनिया गांधी को बताया ‘रहस्यमयी विदेशी’। 'इमरजेंसी' फिल्म की रिसर्च का दिया हवाला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने ‘बिलांगिंग: अ जर्नी आफ लव’ के जारी होने के बाद राजनीतिक हलचल के बीच सोनिया गांधी पर कई आरोप लगाए। उन्होंने ‘रहस्यमयी विदेशी नागरिक’ सोनिया गांधी की राजनीतिक बढ़त पर सवाल उठाए और मेनका गांधी को घर से निकालने का आरोप लगाया।

भाजपा सांसद कंगना ने मंगलवार को इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के लिए गांधी परिवार पर काफी शोध किया था। उन्हें यह बात अजीब लगी कि सोनिया गांधी के आने के बाद संभावित उत्तराधिकारी—इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी—एक के बाद एक चल बसे और उनके अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

‘क्वीन’ की अभिनेत्री ने कहा कि घटनाओं के इस क्रम में ‘कुछ ज्यादा ही संयोग’ नजर आते हैं। कंगना ने लिखा, "हर कोई एनवीडिया हनी ट्रैप विवाद की बात कर रहा है। यह बात भी अजीब लगी कि सोनिया गांधी की राजीव गांधी से एक कैफे में अचानक मुलाकात हुई और वह ताकतवर गांधी परिवार का हिस्सा बन गईं।

‘इमरजेंसी’ के लिए मैंने भारतीय राजनीति और गांधी परिवार पर काफी शोध किया। मुझे मानना पड़ेगा कि एक बात मेरी समझ में कभी नहीं आई—गांधी परिवार में गद्दी के सभी संभावित उत्तराधिकारी मारे जाते हैं और गद्दी के लिए सहानुभूति के आधार पर एकमात्र विकल्प बचती हैं, वही विदेशी नागरिक सोनिया गांधी।

लोगों ने यह भी नहीं सोचा कि इसमें कुछ ज्यादा ही संयोग थे। उस विदेशी महिला ने खुलेआम विदेशी एजेंडों को बढ़ावा दिया और आतंकियों के लिए घड़ियाली आंसू बहाए, फिर भी वह दशकों तक सरकार का नेतृत्व करने में कामयाब रहीं—जब तक कि 2014 नहीं आ गया। " कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट साझा की।

इसमें उन्होंने संजय गांधी के निधन के बाद मेनका गांधी को घर से निकालने का आरोप भी सोनिया गांधी पर लगाया। उन्होंने लिखा,"छोटे बेटे संजय को इंदिरा गांधी औपचारिक रूप से तैयार कर रही थीं, लेकिन उनकी रहस्यमयी मौत हो गई। उनकी युवा और कमजोर विधवा मेनका को मनमाने कारणों से उनके घर से निकाल दिया गया।

वह बाकी सभी लोगों के मारे जाने से ठीक पहले रास्ते से हटा दी गईं। और उसके कुछ ही समय बाद सास और पति की भी एक के बाद एक हत्या कर दी गई। " पोस्ट के अंत में कंगना ने कहा कि संजय, इंदिरा और राजीव के निधन के बाद ‘रहस्यमयी विदेशी’ सोनिया गांधी सुविधाजनक रूप से सरकार की प्रमुख बन गईं।

संस्मरण जारी होने से पहले गांधी परिवार का एक पुराना वीडियो भी सामने आया था। इसमें परिवार के सदस्य साथ खाना खाते और चुनाव नतीजों पर चर्चा करते दिखे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

चीन की डिजिटल चाल पर भड़का भारत, कहा- ढाका की झुग्गियों को दिल्ली बताने वाले व्लॉगर्स पर एक्शन ले बांग्लादेश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ग्लोबल फूड क्राइसिस पर लगाम लगाएगा भारत का 'फूड कॉरिडोर', रूस-यूक्रेन से बातचीत जारी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ईपीएफओ पेंशनभोगियों को मिल सकती है बड़ी राहत, न्यूनतम पेंशन तीन गुना बढ़ाकर 3,000 रुपये करने की तैयारी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

संसदीय समिति ने बैठक के एजेंडे से हटाया दिल्ली-NCR के वायु प्रदूषण का मुद्दा, कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केरलम में 'वंदे मातरम' पर गहराया विवाद, मंत्री के पूर्ण गायन से पहले बैठने पर सियासत तेज; भाजपा ने की माफी की मांग

खेल समाचार • New Delhi

'भारत की छवि खराब करने की साजिश', ढाका के वीडियो को दिल्ली बताकर दिखाने पर भड़का भारत; चीन से कार्रवाई की मांग

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बैट्री निर्माण क्षमता को लेकर जल्द आएगी नई नीति- प्रल्हाद जोशी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल