बुधवार, 11 नवंबर 2026 12:26 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 2,086 व्यूज

ग्लोबल फूड क्राइसिस पर लगाम लगाएगा भारत का 'फूड कॉरिडोर', रूस-यूक्रेन से बातचीत जारी

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 10:31 PM IST
ग्लोबल फूड क्राइसिस पर लगाम लगाएगा भारत का 'फूड कॉरिडोर', रूस-यूक्रेन से बातचीत जारी

भारत रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण काला सागर से अनाज निर्यात बहाल करने के लिए 'फूड कॉरिडोर' बनाने की कूटनीति चला रहा है। भारत का 'फूड कॉरिडोर' प्रस्ताव वैश्विक खाद्य संकट रोकेगा (एआई फोटो) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में जयप्रकाश रंजन, नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण काला सागर से रुक चुके अनाज निर्यात को दोबारा शुरू कराने के लिए भारत जो ‘फूड कारीडोर’ बनाने की कूटनीति चला रहा है, वह अगर सफल हो गई तो वैश्विक बाजार में गेहूं, मक्का और अन्य खाद्यान्नों की कीमतों में हो रही तेजी पर लगाम लग सकती है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि भारत दोनों पक्षों के साथ काला सागर में शिपिंग की सुरक्षा, अनाज और ऊर्जा निर्यात तथा हमले न करने संबंधी संभावनाओं पर विचार-विमर्श कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में कहा था कि “अंतहीन युद्ध की जगह युद्ध के अंत का रास्ता देना होगा”।

इसी सोच के तहत भारत शांति बहाली के प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। भारत फूड कारीडोर पर इसलिए जोर दे रहा है क्योंकि यूक्रेन और रूस दोनों दुनिया के बड़े अनाज निर्यातक हैं। यूक्रेन के काला सागर के बंदरगाहों से करीब 90 फीसद कृषि निर्यात होता था, जो रूसी हमलों के कारण बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है।

अगस्त, 2026 में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद वहां से गेहूं निर्यात एक तरह से ठप है। इससे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है। अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया के कई गरीब देश जो सस्ते यूक्रेनी और रूसी अनाज पर निर्भर हैं, महंगाई और कमी का सामना कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी चेतावनी दी है कि लंबे समय तक रुकावट रहने से करोड़ों लोगों के लिए खाद्य संकट पैदा हो सकता है। भारत का प्रस्ताव इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह दोनों पक्षों की तात्कालिक चिंताओं को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक समाधान निकालने की कोशिश करता है।

भारत का यह प्रस्ताव इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि 10 और 11 नवंबर को अबु धाबी में रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय शांति फिर से शुरू हो रही है। नौ महीने के अंतराल के बाद हो रही ये बातचीत शांति की उम्मीद जगा रही है। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने पहले भारत के प्रस्ताव को सबसे व्यापक बताया था।

अब उम्मीद है कि काला सागर में सुरक्षित शिपिंग और अनाज कारीडोर संबंधी भारतीय सुझावों को इन ओं में आधार बनाया जा सकता है। दोनों पक्षों के बीच ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले रोकने और नागरिक शिपिंग की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सहमति बनने की संभावना पर चर्चा हो रही है।

इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने युद्ध की मानवीय स्थिति और शांति बहाली के प्रयासों पर विचार साझा किए। मोदी ने हर संभव तरीके से शांति में योगदान देने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

चीन की डिजिटल चाल पर भड़का भारत, कहा- ढाका की झुग्गियों को दिल्ली बताने वाले व्लॉगर्स पर एक्शन ले बांग्लादेश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कंगना रनौत का सोनिया गांधी पर साधा निशाना, बताया ‘रहस्यमयी विदेशी’; मेनका गांधी को घर से निकालने का लगाया आरोप

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ईपीएफओ पेंशनभोगियों को मिल सकती है बड़ी राहत, न्यूनतम पेंशन तीन गुना बढ़ाकर 3,000 रुपये करने की तैयारी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

संसदीय समिति ने बैठक के एजेंडे से हटाया दिल्ली-NCR के वायु प्रदूषण का मुद्दा, कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केरलम में 'वंदे मातरम' पर गहराया विवाद, मंत्री के पूर्ण गायन से पहले बैठने पर सियासत तेज; भाजपा ने की माफी की मांग

खेल समाचार • New Delhi

'भारत की छवि खराब करने की साजिश', ढाका के वीडियो को दिल्ली बताकर दिखाने पर भड़का भारत; चीन से कार्रवाई की मांग

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बैट्री निर्माण क्षमता को लेकर जल्द आएगी नई नीति- प्रल्हाद जोशी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल