शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 17,909 व्यूज

सरकारी जवाब में एआई से गढ़ा गया न्यायिक फैसला, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 02:34 AM IST
सरकारी जवाब में एआई से गढ़ा गया न्यायिक फैसला, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी

न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह की एकलपीठ ने आशंका जताई कि जवाब तैयार करने में एआई टूल्स का बिना सत्यापन इस्तेमाल किया गया। कोर्ट ने कहा कि काल्पनिक फैसलों और गलत सिटेशन के आधार पर दलील देना न्यायालय को गुमराह करने जैसा है। सरकारी जवाब में एआई से गढ़ा गया न्यायिक फैसला, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने कहा- काल्पनिक फैसलों के आधार पर दलील देना न्यायालय को गुमराह करने जैसा मामला भोपाल निवासी पीयूषमणि तिवारी की मध्य प्रदेश शासन के खिलाफ रिट याचिका का है जबलपुर।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सरकारी पक्ष के जवाब में सुप्रीम कोर्ट के ऐसे फैसले का हवाला देने पर सख्त नाराजगी जताई, जिसका कानूनी रिकार्ड में कोई अस्तित्व नहीं है। न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह की एकलपीठ ने आशंका जताई कि जवाब तैयार करने में एआई टूल्स का बिना सत्यापन इस्तेमाल किया गया।

कोर्ट ने कहा कि काल्पनिक फैसलों और गलत सिटेशन के आधार पर दलील देना न्यायालय को गुमराह करने जैसा है। मामला भोपाल निवासी पीयूषमणि तिवारी की मध्य प्रदेश शासन के खिलाफ रिट याचिका का है। शासन की ओर से प्रस्तुत जवाब के पैराग्राफ नौ में कथित फैसले ‘स्टेट ऑफ आंध्र प्रदेश विरुद्ध एसएस मोहम्मद निसार’ का हवाला और सिटेशन (2008) 5 एससीसी 230 दिया गया था।

जांच में पाया गया कि बताए गए नाम से कोई फैसला मौजूद नहीं है। कोर्ट ने कहा कि सरकारी अधिवक्ताओं और महाधिवक्ता कार्यालय को हर कानूनी संदर्भ और दलील की प्रामाणिकता जांचनी चाहिए। याचिकाकर्ता 1992 में आरक्षक पद पर भर्ती हुआ था।

शिकायत के बाद 26 मई 2024 को उसे निलंबित कर दिया गया। 27 मई को नियमित विभागीय जांच के बिना ही सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। कोर्ट ने पाया कि जांच में ठोस कारण और समकालीन अभिलेख पेश नहीं किए गए।

इस आधार पर बर्खास्तगी और अपीलीय आदेश निरस्त कर बहाली के निर्देश दिए गए। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'इस्तीफा देना अपराध स्वीकार करना नहीं, मैं पूरी तरह निर्दोष हूं': जस्टिस यशवंत वर्मा ने लोकसभा सचिवालय को भेजा जवाब

खेल समाचार • अखिल भारतीय

थोक में दवाएं बेचने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस, केंद्र ने रखा नया प्रस्ताव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में छह जिलों के कई बड़े उद्योगपतियों के 50 ठिकानों पर छापा, मिले 14 करोड़ नकद व आभूषण

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: चार वर्षीय बच्चे की अंतरिम अभिरक्षा जर्मन मां को सौंपी, सख्त शर्तें भी लगाईं

खेल समाचार • अखिल भारतीय

क्या एनवीडिया के बिना अपना एआई भविष्य बना पाएगा चीन? अमेरिकी पाबंदियों के बीच चिप क्षेत्र में भारत के लिए बड़ा मौका

खेल समाचार • अखिल भारतीय

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की स्थिति में भी भारत के पास था दो महीने का तेल और गैस का बैकअप: हरदीप सिंह पुरी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से फॉर्म-6, 7 और 8 में आवेदन को लेकर किए सवाल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल