शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:16 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 11,685 व्यूज

दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से फॉर्म-6, 7 और 8 में आवेदन को लेकर किए सवाल

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 10:38 PM IST
दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से फॉर्म-6, 7 और 8 में आवेदन को लेकर किए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण के दौरान हटाए गए नामों को फिर से शामिल करने की पहुंच पर चिंता जताई है। अदालत ने चुनाव आयोग से फॉर्म-6, 7 और 8 के आवेदनों की संख्या व उन पर हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने तक पहुंच को लेकर अधिक चिंतित: सुप्रीम कोर्ट (फोटो क्रेडिट- sci.

gov. in) सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची से नाम हटाने पर चिंता जताई। चुनाव आयोग से फॉर्म-6, 7, 8 आवेदनों की जानकारी मांगी।

मतदान का अधिकार महत्वपूर्ण, अनुपस्थित होने पर भी वंचित नहीं। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वह दिल्ली में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान मसौदा मतदाता सूची से हटाए गए नाम शामिल कराने तक पहुंच (एक्सेस) को लेकर अधिक चिंतित है।

अदालत को बताया गया था कि चुनाव आयोग ने अब कहा है कि लोग उसकी वेबसाइट से खाली गणना प्रपत्र डाउनलोड करके उन्हें भर सकते हैं। चुनाव आयोग ने 31 अगस्त को दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के बाद मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की थी। इसमें एसआइआर से पहले के लगभग 1.

45 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 47 लाख के नाम हटा दिए गए थे। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ गुरुवार को उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें चुनाव आयोग को दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान नोटिस जारी किए गए मतदाताओं की सूची और हर नोटिस जारी करने का विशिष्ट कारण सार्वजनिक करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

मामले में याचिकाकर्ता कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज और अमृता जौहरी की ओर से पेश अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने पीठ को बताया कि चुनाव आयोग ने अब कहा है कि लोग उसकी वेबसाइट से खाली गणना प्रपत्र डाउनलोड कर उन्हें भर सकते हैं। पीठ ने कहा, 'तो ऐसा कीजिए। सवाल इस सुविधा का इस्तेमाल करने का है।

' कार्यक्रम में संशोधन का उल्लेख करते हुए पीठ ने कहा कि वह दो दिसंबर को मामले की स्थिति की समीक्षा करेगी। साथ ही कहा, 'हम नाम शामिल कराने तक पहुंच को लेकर अधिक चिंतित हैं। गणना प्रपत्र ऐसा करने का एक रास्ता है।

' प्रशांत भूषण ने कहा कि शीर्ष अदालत चुनाव आयोग को यह बताने का निर्देश दे सकती है कि फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 के लिए कितने आवेदन आए हैं और आयोग ने उन पर क्या कार्रवाई की है। पीठ ने चुनाव आयोग की ओर से पेश वकील से दिल्ली में दाखिल फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 की संख्या बताने को कहा।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'इस्तीफा देना अपराध स्वीकार करना नहीं, मैं पूरी तरह निर्दोष हूं': जस्टिस यशवंत वर्मा ने लोकसभा सचिवालय को भेजा जवाब

खेल समाचार • अखिल भारतीय

थोक में दवाएं बेचने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस, केंद्र ने रखा नया प्रस्ताव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सरकारी जवाब में एआई से गढ़ा गया न्यायिक फैसला, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में छह जिलों के कई बड़े उद्योगपतियों के 50 ठिकानों पर छापा, मिले 14 करोड़ नकद व आभूषण

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: चार वर्षीय बच्चे की अंतरिम अभिरक्षा जर्मन मां को सौंपी, सख्त शर्तें भी लगाईं

खेल समाचार • अखिल भारतीय

क्या एनवीडिया के बिना अपना एआई भविष्य बना पाएगा चीन? अमेरिकी पाबंदियों के बीच चिप क्षेत्र में भारत के लिए बड़ा मौका

खेल समाचार • अखिल भारतीय

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की स्थिति में भी भारत के पास था दो महीने का तेल और गैस का बैकअप: हरदीप सिंह पुरी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल