शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 15,964 व्यूज

क्या एनवीडिया के बिना अपना एआई भविष्य बना पाएगा चीन? अमेरिकी पाबंदियों के बीच चिप क्षेत्र में भारत के लिए बड़ा मौका

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 02:00 AM IST
क्या एनवीडिया के बिना अपना एआई भविष्य बना पाएगा चीन? अमेरिकी पाबंदियों के बीच चिप क्षेत्र में भारत के लिए बड़ा मौका

एनवीडिया चिप्स के दक्षिण-पूर्व एशियाई बिचौलियों के जरिए चीन पहुंचने के आरोपों ने भी जांच बढ़ा दी है। चीन अपनी निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहा है। हुवावे, कैंब्रीकॉन, अलीबाबा और बाइडू घरेलू विकल्प विकसित कर रहे हैं।

अमेरिकी पाबंदियों के बीच चिप क्षेत्र में भारत के लिए बड़ा मौका एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव आ रहा है और भारत के लिए नई संभावनाएं खुल रही हैं एनवीडिया के जीपीयू दुनिया भर में एआई मॉडल ट्रेनिंग के लिए सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों दुनियाभर में चिप क्षेत्र में हलचल मची हुई है।

एनवीडिया में हुए हाल के प्रकरण के बाद चीन को चिप आसानी से मिल पाना मुश्किल हो गया है। अमेरिका ने चीन पर एडवांस्ड एआई चिप्स की पहुंच और सख्त कर दी है। इससे ग्लोबल एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव आ रहा है और भारत के लिए नई संभावनाएं खुल रही हैं।

सवाल यह है कि क्या चीन एनवीडिया के बिना अपना एआई भविष्य बना पाएगा? एनवीडिया के जीपीयू दुनिया भर में एआई मॉडल ट्रेनिंग के लिए सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं। अमेरिका ने नए नियमों के जरिए चीनी कंपनियों को मलेशिया, थाईलैंड और सिंगापुर जैसे देशों के डाटा सेंटरों से एडवांस्ड कंप्यूटिंग पावर किराए पर लेने से रोकने की कोशिश की है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल , एनवीडिया चिप्स के दक्षिण-पूर्व एशियाई बिचौलियों के जरिए चीन पहुंचने के आरोपों ने भी जांच बढ़ा दी है। चीन अपनी निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहा है। हुवावे, कैंब्रीकॉन, अलीबाबा और बाइडू घरेलू विकल्प विकसित कर रहे हैं।

आईडीसी रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की पहली छमाही में चीन के डाटा सेंटर एआई चिप बाजार में एनवीडिया की हिस्सेदारी घटकर 34 प्रतिशत रह गई, जबकि हुवावे की हिस्सेदारी 28 प्रतिशत हो गई। फिर भी विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ पावरफुल प्रोसेसर बनाना काफी नहीं। उच्च बैंडविड्थ मेमोरी, प्रोडक्शन क्षमता और सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम की कमी एनवीडिया की बराबरी करने में बाधा बन रही है।

भारत अपनी एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश कर रहा है। इंडियाएआई मिशन के तहत लगभग 10,372 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। जून 2026 तक साझा कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में 45,000 से अधिक जीपीयू उपलब्ध हो चुके हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'इस्तीफा देना अपराध स्वीकार करना नहीं, मैं पूरी तरह निर्दोष हूं': जस्टिस यशवंत वर्मा ने लोकसभा सचिवालय को भेजा जवाब

खेल समाचार • अखिल भारतीय

थोक में दवाएं बेचने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस, केंद्र ने रखा नया प्रस्ताव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सरकारी जवाब में एआई से गढ़ा गया न्यायिक फैसला, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में छह जिलों के कई बड़े उद्योगपतियों के 50 ठिकानों पर छापा, मिले 14 करोड़ नकद व आभूषण

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: चार वर्षीय बच्चे की अंतरिम अभिरक्षा जर्मन मां को सौंपी, सख्त शर्तें भी लगाईं

खेल समाचार • अखिल भारतीय

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की स्थिति में भी भारत के पास था दो महीने का तेल और गैस का बैकअप: हरदीप सिंह पुरी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से फॉर्म-6, 7 और 8 में आवेदन को लेकर किए सवाल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल