छत्तीसगढ़ में कोल, स्पंज आयरन और सड़क निर्माण कारोबार से जुड़े उद्योगपतियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक 14 करोड़ रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं। छत्तीसगढ़ में छह जिलों के कई बड़े उद्योगपतियों के 50 ठिकानों पर छापा (सांकेतिक तस्वीर) स्पंज आयरन व सड़क निर्माण कारोबार से जुड़े उद्योगपतियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज जब्त, लाकरों की जांच के लिए मुंबई-अहमदाबाद से बुलाए गए ज्वेलर्स राज्य ब्यूरो, रायपुर।
छत्तीसगढ़ में कोल, स्पंज आयरन और सड़क निर्माण कारोबार से जुड़े उद्योगपतियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक 14 करोड़ रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं। बुधवार से शुरू हुई यह जांच रायपुर सहित छह जिलों के करीब 50 ठिकानों पर चल रही है। फर्जी बिलिंग, बेनामी संपत्तियों और शेल कंपनियों से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
बड़ी संख्या में लाकर मिलने के बाद गुरुवार से उनकी जांच शुरू हुई। आभूषणों और कीमती सामान का मूल्यांकन करने के लिए अहमदाबाद और मुंबई से ज्वेलर्स बुलाए गए हैं। कार्रवाई अगले तीन से चार दिन तक चलने की संभावना है।
विभाग की जांच सूरजपुर के उद्योगपतियों श्रवण अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल और कमल अग्रवाल के बर्बरीक कंस्ट्रक्शन ग्रुप, पीआरए ग्रुप और सहयोगी कारोबारी समूहों पर केंद्रित है। सूत्रों , विभाग तीन महीने से इन समूहों के वित्तीय लेन-देन की जांच कर रहा था। पिछले पांच वर्षों की घोषित आय और वास्तविक कारोबार में अंतर मिलने के बाद कर चोरी की आशंका में कार्रवाई की गई।
रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर और जांजगीर-चांपा में जांच जारी है। बिलासपुर के व्यापार विहार में महानदी इंटरप्राइजेज, मित्तल स्टील और हनुमान हार्डवेयर सहित कई ठिकानों की छानबीन हुई। रायगढ़ में सन स्टील और रायगढ़ इस्पात भी जांच के दायरे में हैं।
सड़क निर्माण कारोबारी प्रहलाद अग्रवाल के पीआरए ग्रुप के चंदखुरी स्थित कारखाने और रिंग रोड, शंकर नगर तथा खम्हारडीह के ठिकानों पर भी जांच हो रही है। दो वर्ष पहले तेलीबांधा स्थित ग्रुप कार्यालय में अमन साव गिरोह ने रंगदारी के लिए गोलीबारी की थी। विभाग ने कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं