मंगलवार, 17 नवंबर 2026 06:13 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
क्राइम अखिल भारतीय 9,471 व्यूज

मदुरई में तनिष्क शोरूम से करोड़ों के गहने चोरी मामले में मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार, पांच दिनों से था फरार

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 05:00 AM IST
मदुरई में तनिष्क शोरूम से करोड़ों के गहने चोरी मामले में मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार, पांच दिनों से था फरार

मदुरई में तनिष्क शोरूम से करोड़ों के गहने चोरी मामले के मुख्य संदिग्ध एस. निशांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तनिष्क शोरूम से गहने चोरी के मामले में मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार।

मदुरई तनिष्क शोरूम चोरी का मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार। बस चालक की सतर्कता से धर्मपुरी में पकड़ा गया। डिजिटल डेस्क, मदुरई।

तमिलनाडु के मदुरई में हाल ही में खुले तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी मामले के मुख्य संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान एस. निशांत के रूप में हुई है।

वह करीब पांच दिनों से फरार था। पुलिस ने सोमवार को बताया कि बस चालक की सतर्कता से निशांत को धर्मपुरी जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, निशांत रविवार रात बेंगलुरु से सलेम जा रही एक प्राइवेट लग्जरी बस में सवार था।

चेहरे पर नकाब लगाए उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर बस चालक को शक हुआ। चालक ने समाचारों में जारी निशांत की तस्वीरों से उसका चेहरा मिलाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बस की लाइव जीपीएस लोकेशन भी साझा की गई।

धर्मपुरी जिले में सेसामपट्टी बाइपास के पास पुलिस ने बस रोकी। खुद को घिरा देखकर निशांत पीछे की खिड़की से कूदकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से चोरी किए गए आभूषणों का एक हिस्सा भी बरामद हुआ।

12 नवंबर को शोरूम से 15 किलो से अधिक सोने के आभूषण चोरी हुए थे। पुलिस के मुताबिक, निशांत ने चोरी किए गए सोने के आभूषण अपने पिता सुरेश और इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर दोस्त मीनाक्षी को सौंप दिए थे। पुलिस दोनों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

उनके पास से करीब 5. 5 किलोग्राम सोना भी बरामद किया गया था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

सोनिया गांधी ने क्यों लिखी 'Belonging' किताब? विमोचन पर खुलकर बातचीत, खुद बताई असली वजह

क्राइम • अखिल भारतीय

25 लाख की रिश्वत मामले में एनसीबी के दो अधिकारी गिरफ्तार, सीबीआई ने की कार्रवाई

क्राइम • अखिल भारतीय

म्यांमार से गुटखा बाजार तक: सुपारी तस्करी के 1000 करोड़ के सिंडिकेट का खुलासा

क्राइम • अखिल भारतीय

शराब घोटाले में भूपेश बघेल के बेटे की 26.43 करोड़ की संपत्ति सीज, प्लॉट और फ्लैट कुर्की का नोटिस चस्पा

क्राइम • अखिल भारतीय

जिसकी हत्या के आरोप में काटी सजा, वह महिला 7 साल बाद मिली जिंदा; 'हत्यारे' ने ही ढूंढ निकाला सच

क्राइम • अखिल भारतीय

आईफोन-बाइक के लिए 13 साल की लड़की ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाना का मर्डर, केरलम में खौफनाक मामला

क्राइम • अखिल भारतीय

महादेव सट्टा मामले में मोहित सोमानी के घर पहुंची सीबीआई; ED करेगी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल