केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर रहा है, जिसमें मुख्य वीजा श्रेणियों को 13 से घटाकर 9 किया जाएगा। वीजा की मुख्य श्रेणियां 13 से घटकर 9 होंगी। वीजा की मुख्य श्रेणियां 13 से घटकर 9 होंगी।
वीजा आवेदन फॉर्म 70 प्रतिशत तक छोटा होगा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रहा है।
इसके तहत वीजा की मुख्य श्रेणियों को 13 से घटाकर नौ किया जाएगा और वीजा आवेदन फार्म को 70 प्रतिशत तक छोटा कर दिया जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके। वीजा मैनुअल, 2019 की व्यापक समीक्षा के तहत इसके कई अध्यायों और परिशिष्टों में बदलाव किए जाएंगे। इससे उन श्रेणियों की संख्या सीमित हो जाएगी, जिनके तहत वीजा जारी किए जा सकते हैं।
अगस्त में एक बैठक हुई थी, जिसमें वीजा मैनुअल, 2019 के विभिन्न अध्यायों और परिशिष्ट-1 व 2 में बदलाव लाने पर चर्चा हुई। इसी बैठक में भारतीय वीजा व्यवस्था को तर्कसंगत और सरल बनाने का निर्णय लिया गया। सूत्रों ने बताया कि वीजा की मुख्य श्रेणियों को 13 से घटाकर नौ और उप-श्रेणियों को 49 से घटाकर 23 करने का फैसला किया गया है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने वीजा आवेदन फार्म को भी छोटा करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए फार्म में मौजूद 70 प्रतिशत कालम को हटा दिया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य ऐसे वीजा फार्म तैयार करना है जो इस्तेमाल में आसान और सरल हों। इसके लिए फार्म में मौजूद एक-दूसरे से मिलते-जुलते, बार-बार आने वाले और अनावश्यक कालम को हटा दिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं