न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टीम के लिए वनडे सीरीज उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। चौथे मुकाबले में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया अब आखिरी वनडे और आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटी है। इसी बीच BCCI ने टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव किया है।
एक तरफ जहां युवा तेज गेंदबाज गूरनूर बराड़ को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है, वहीं दूसरी तरफ कुलदीप यादव को वापस भारत भेजने का फैसला लिया गया है। गूरनूर एकदिवसीय टीम में पहले से ही मौजूद हैं। कंडीशंस का फायदा मिलने पर वह घातक साबित हो सकते हैं।
गूरनूर को टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड में ही रुकना होगा। इस फैसले के चलते वह 15 नवंबर को होने वाले पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई ने साफ किया है कि उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को वनडे टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।
कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। बीसीसीआई के मुताबिक कुलदीप भारत लौटकर घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेंगे। यानी उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नहीं रखा गया है।
हालांकि बोर्ड ने उनके बाहर होने के पीछे किसी चोट या खराब प्रदर्शन को वजह नहीं बताया है। ऋषभ पंत ने भी संभाली टेस्ट टीम की जिम्मेदारी इस बीच विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी न्यूजीलैंड में भारतीय टेस्ट टीम से जुड़ गए हैं। वह फिटनेस हासिल करने के बाद टीम के साथ उपलब्ध रहेंगे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगा। भारत की अपडेटेड टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और गूरनूर बराड़।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं