शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 5,072 व्यूज

मैरिटल रेप के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा अपडेट, 9 या 10 दिसंबर को शुरू हो सकती है अंतिम सुनवाई

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 08:45 PM IST
मैरिटल रेप के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा अपडेट, 9 या 10 दिसंबर को शुरू हो सकती है अंतिम सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने घोषणा की है कि वह दिसंबर में वैवाहिक दुष्कर्म से संबंधित याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई करेगा। मैरिटल रेप के मुद्दे पर दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई (फोटो क्रेडिट-रॉयटर्स) डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वह वैवाहिक दुष्कर्म के विवादित मुद्दे से जुड़ी याचिकाओं पर दिसंबर में अंतिम सुनवाई करेगा।

शीर्ष अदालत के समक्ष इस जटिल कानूनी सवाल को उठाने वाली कई याचिकाएं हैं कि यदि कोई पति अपनी बालिग पत्नी को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है तो क्या उसे दुष्कर्म के अपराध में अभियोजन से छूट मिलनी चाहिए। भारतीय दंड संहिता की अपवाद धारा-375 के तहत (जिसे अब निरस्त कर भारतीय न्याय संहिता, 2023 से प्रतिस्थापित कर दिया गया है) किसी पुरुष द्वारा अपनी पत्नी के साथ यौन संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं है, बशर्ते पत्नी नाबालिग नहीं हो।

नए कानून की धारा-63 (दुष्कर्म) के अपवाद-2 में भी यही बात कही गई है। इन याचिकाओं पर गुरुवार को प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ में सुनवाई होनी थी।

मामले में पेश हो रहीं वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने शीर्ष अदालत को बताया कि पीठ दिन में दोपहर दो बजे एक ऐसे मामले की सुनवाई करने वाली है, जिस पर सुनवाई पहले से जारी है। उन्होंने पीठ से वैवाहिक दुष्कर्म के मामले को दिसंबर में सूचीबद्ध करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज इस पर सुनवाई संभवत: नहीं हो पाएगी, क्योंकि पीठ पहले से जारी मामले की सुनवाई कर रही है।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, 'हम इसे नौ या 10 दिसंबर को तय करेंगे। ' साथ ही कहा, 'हम शीतकालीन अवकाश से पहले इसकी सुनवाई करने की कोशिश करेंगे। ' शीर्ष अदालत में शीतकालीन अवकाश 21 दिसंबर से शुरू होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

बंगाल: नाली से मिला नवजात का शव, कुत्ता खींचता रहा और सिस्टम सोता रहा

देश • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़: ग्राम सड़क योजना में 19 करोड़ से ज्यादा की धांधली, अब ठेकेदारों से होगी वसूली; FIR दर्ज

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु में बड़ा हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी मिनीबस, तीन लोगों की मौत

देश • अखिल भारतीय

आज लैंडफॉल करेगा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा के 20 जिलों में हाई अलर्ट, तीन लाख लोगों को किया गया शिफ्ट; कई ट्रेनें रद

देश • अखिल भारतीय

युवा शक्ति के शिखर पर भारत: देश की 25 फीसदी आबादी 10 से 24 वर्ष के बीच, UNFPA की रिपोर्ट में खुलासा

देश • अखिल भारतीय

ग्रासा माशेल को मिला 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, सोनिया गांधी बोलीं- अन्याय को चुनौती देना ही सच्चा नेतृत्व

देश • अखिल भारतीय

'कश्मीर अब स्थानीय स्तर पर भर्ती किए गए आतंकवादियों से मुक्त', बोले अमित शाह

देश • अखिल भारतीय

देशभर में सक्रिय हैं 32 फर्जी विश्वविद्यालय, UGC की चेतावनी के बीच एक साल में जुड़े 10 नए नाम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल