बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:11 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
स्पेशल अखिल भारतीय 5,502 व्यूज

Javed Akhtar पर भगवान राम को लेकर भड़के मौलाना रशीदी, क्यों कहा- राम पाल नाम रखें, जिस्म-किडनियां तक बेच डाले

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 11:33 PM IST
Javed Akhtar पर भगवान राम को लेकर भड़के मौलाना रशीदी, क्यों कहा- राम पाल नाम रखें, जिस्म-किडनियां तक बेच डाले

Javed Akhtar Controversy: गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के भगवान राम पर दिए बयान को लेकर विवाद गहरा गया है। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIAA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने उन पर तीखा हमला बोला है। रशीदी ने जावेद अख्तर को 'थाली का बैंगन' बताते हुए कहा कि अगर उन्हें भगवान राम में इतनी आस्था है, तो उन्हें अपना नाम बदलकर 'राम पाल' रख लेना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि जावेद अख्तर जैसे लोग पैसे के लिए अपने ईमान, घर, जिस्म और यहां तक कि किडनियां भी बेच सकते हैं। रशीदी की यह टिप्पणी जावेद अख्तर के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने भगवान राम को किसी एक धर्म तक सीमित न मानते हुए उन्हें हर भारतीय के खून में बसा बताया था।

अख्तर ने राम को नैतिकता और जीवन जीने के तरीके का प्रतीक भी कहा था। आइए विस्तार से जानते हैं। मौलाना साजिद रशीदी ने जावेद अख्तर के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह पहले कई सार्वजनिक मंचों पर खुद को नास्तिक बता चुके हैं।

ऐसे में अब भगवान राम को लेकर उनके बयान पर रशीदी ने उनकी मंशा पर सवाल खड़े किए। रशीदी ने कहा कि अगर जावेद अख्तर राम में इतनी आस्था रखते हैं, तो उन्हें अपना नाम बदलकर 'राम पाल' रख लेना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि ऐसा करने पर हिंदू समुदाय के लोग उन्हें ज्यादा सम्मान दे सकते हैं।

रशीदी ने जावेद अख्तर के बयान को फिल्म इंडस्ट्री के कारोबार से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि बॉलीवुड में गाने बिकते हैं और इस तरह के बयान कारोबार के लिहाज से दिए जा सकते हैं। #WATCH | Delhi: On lyricist Javed Akhtars statement, All India Imam Association (AIAA) President Maulana Sajid Rashidi says, "Javed Akhtar is a businessman.

Songs are sold in Bollywood; if he doesn’t make such statements, who would buy his songs? I would like to point out that he has stated on public platforms many times that he is an atheist and does not believe in any religion। Yet, this same atheist is now showing such faith in Ram.

So, I have a suggestion for him: change your name from Javed Akhtar to Ram Pal. That would be fitting, and the 80% of the population who are Hindu might then accord you full respect and honour। You really ought to take a clear, straightforward stance so that the people on that side can truly respect you.

The entire family is involved in the film industry; some are producers, some are writers, and some are lyricists. If they don’t praise each other’s work, how will their business thrive? That is the crux of the matter।

I am a Muslim; I am proud of that—and I am living a decent life. But in this country, you are trying to have a foot in both camps—trying to straddle two boats at once. I don’t think that is right।

People like these—they are the kind who would trade away their very integrity। "।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

भारत-बांग्लादेश सीमा पर हलचल! BSF जवान को BGB ने क्यों पकड़ा? 6.5 घंटे बाद रिहाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nvidia CEO Comeback: 'बोर्ड चाहे तो दोबारा संभालूंगा कंपनी की कमान', Jensen ने अपनी गलतियों पर क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi: बिना जांच नहीं मिलेगा प्रदूषण सर्टिफिकेट! रेखा सरकार ने 500 केंद्रों के लिए खोला ₹5 करोड़ का खजाना

स्पेशल • अखिल भारतीय

Russia Plane Crash Reason: साइबेरिया में कैसे क्रैश हुआ रूसी मिलिट्री प्लेन? 17 लोगों की मौत की खबर

स्पेशल • Prayagraj

Azam Khan Bail: ED के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आजम खान को हाईकोर्ट से राहत, कैसे मिली अंतरिम जमानत?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Haryana Cyber Fraud: नूंह में साइबर ठग कैसे फंसाते शिकार? ऑनलाइन जुए के रैकेट का भंडाफोड़-4 अरेस्ट

स्पेशल • Noida

Rashmi Gautam Death Case: सरकारी क्वार्टर के बाथरूम में मिली महिला SI की लाश, मौत की वजह क्या?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल