गुरुवार, 19 नवंबर 2026 12:41 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल अखिल भारतीय 15,733 व्यूज

Haryana Cyber Fraud: नूंह में साइबर ठग कैसे फंसाते शिकार? ऑनलाइन जुए के रैकेट का भंडाफोड़-4 अरेस्ट

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 10:15 PM IST
Haryana Cyber Fraud: नूंह में साइबर ठग कैसे फंसाते शिकार? ऑनलाइन जुए के रैकेट का भंडाफोड़-4 अरेस्ट

Nuh Cyber Fraud Case: हरियाणा के नूंह में पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन जुए से जुड़े एक कथित रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 139 ATM कार्ड, 20 बैंक पासबुक, 13 चेकबुक, 45 मोबाइल फोन, 35 सिम कार्ड और चार लैपटॉप बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी लोगों को पैसे का लालच देकर उनके दस्तावेजों और निजी जानकारी का इस्तेमाल करते थे। इनके जरिए बैंक खाते खुलवाए जाते थे, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर ऑनलाइन ठगी और जुए से जुड़े लेन-देन में किया जाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

जमालगढ़ रोड के पास चल रहा था कथित साइबर ठगी का धंधा अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि नूंह जिले में जमालगढ़ रोड के पास कुछ लोग साइबर अपराध और ऑनलाइन जुए से जुड़ी गतिविधियां चला रहे हैं। आरोप था कि इस नेटवर्क के जरिए लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया जाता था।

साथ ही, धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते, चेकबुक, सिम कार्ड और ATM कार्ड उपलब्ध कराए जाते थे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में कई राज्यों से जुड़े बैंकिंग दस्तावेज और मोबाइल फोन मिलने के बाद पुलिस इस नेटवर्क के दूसरे कनेक्शन खंगाल रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस तरह की है पुलिस , चारों से पूछताछ की जा रही है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि कथित रैकेट कितने समय से सक्रिय था और इसके जरिए कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में बैंकिंग और डिजिटल उपकरण मिले।

बरामद सामान में शामिल हैं पुलिस के मुताबिक, ATM कार्ड अलग-अलग बैंकों के हैं। बरामद पासबुक में बिहार ग्रामीण बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, तेलंगाना ग्रामीण बैंक, महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र सहित कई बैंकों के दस्तावेज शामिल हैं।

सिम कार्ड भी अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के बताए गए हैं। अलग-अलग राज्यों के बैंकों के कार्ड और पासबुक मिलने से पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क का इस्तेमाल एक से अधिक राज्यों में वित्तीय लेन-देन के लिए किया जा रहा था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि खाते किन लोगों के नाम पर खोले गए थे, उनमें कितना पैसा आया और ऑनलाइन जुए या साइबर ठगी से उनका क्या संबंध था।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ के मुताबिक, आरोपी लोगों को पैसे देने का लालच देकर उनके पहचान संबंधी दस्तावेज और निजी जानकारी हासिल करते थे। इन जानकारियों के आधार पर बैंक खाते खुलवाए जाते थे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Prayagraj

Azam Khan डासना जेल से 17 दिन बाद रिहा, Akhilesh बोले- इंसाफ पर भरोसा बढ़ा, UP चुनाव 2027 पर क्या असर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Newborn Trafficking: नवजात तस्करी रैकेट का भंड़ाफोड़! 3 महिलाएं अरेस्ट, मुफ्त डिलीवरी से कैसे देती थीं अंजाम?

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार कैबिनेट के 15 फैसलों पर लगी मुहर, खनिज ब्लॉकों की नीलामी से सरकार को मिलेंगे 5 हजार करोड़ से अधिक

स्पेशल • अखिल भारतीय

Dubai के साइबर ठगों को 12000 सिम कार्ड सप्लाई करने वाला रैकेट पकड़ा गया-7 अरेस्ट, मास्टरमाइंड कौन?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi में मकान गिरने की कॉल 27% घटी! फिर भी 7 महीने में 6 बड़े हादसे-25 लोगों की मौत, पूरी टाइमलाइन

स्पेशल • Patna

Bihar Cabinet Decisions: 15 Major Proposals Approved, ₹66.58 Crore for Buxar-Bhagalpur Six-Lane Expressway DPR

स्पेशल • Mumbai

Dadar स्टेशन का नाम बदलकर ‘चैत्यभूमि’ क्यों करने की तैयारी में महाराष्ट्र सरकार? CM फडणवीस ने क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar Education: बीबोस मैट्रिक परीक्षा में पुरुषों से आगे निकलीं महिलाएं, 6,177 सफल परीक्षार्थियों में 3,872 बेटियां

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल