गुरुवार, 19 नवंबर 2026 12:43 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल अखिल भारतीय 1,533 व्यूज

Newborn Trafficking: नवजात तस्करी रैकेट का भंड़ाफोड़! 3 महिलाएं अरेस्ट, मुफ्त डिलीवरी से कैसे देती थीं अंजाम?

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 12:06 AM IST
Newborn Trafficking: नवजात तस्करी रैकेट का भंड़ाफोड़! 3 महिलाएं अरेस्ट, मुफ्त डिलीवरी से कैसे देती थीं अंजाम?

Raipur Newborn Trafficking Case: छत्तीसगढ़ के रायपुर में नवजात शिशु की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने ओडिशा की एक गर्भवती महिला को मुफ्त प्रसव और इलाज का भरोसा देकर रायपुर बुलाया।

डिलीवरी के बाद उसके नवजात बच्चे को निसंतान दंपती को सौंपने के लिए मनाने की कोशिश की गई। महिला के इनकार करने पर उसे धमकाया गया और बच्चे को बेचकर प्रसव का खर्च वसूलने की बात कही गई। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बचा लिया है।

शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त में पहले भी शामिल होने की बात कही है। पुलिस अब इस मामले में संभावित अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच कर रही है। कैसे सामने आया नवजात की तस्करी का मामला?

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले की रहने वाली है। गर्भावस्था के दौरान उसका संपर्क रायपुर निवासी कृतिका साहू से हुआ था। आरोप है कि कृतिका ने उसे मुफ्त प्रसव और इलाज कराने का भरोसा दिया और इसी बहाने रायपुर बुला लिया।

रायपुर पहुंचने के बाद महिला की मुलाकात दो अन्य आरोपियों से कराई गई। पुलिस , उसे गोगवा इलाके में अहिल्या नामदेव के घर पर रखा गया था। आरोप है कि तीनों महिलाओं ने महिला को अपना नवजात बच्चा एक निसंतान दंपती को सौंपने के लिए राजी करने की कोशिश की।

इसके बदले उसे बड़ी रकम देने का लालच दिया गया। महिला ने जब बच्चे को देने से इनकार किया, तो उसे धमकाया गया। पुलिस , महिला ने 4 नवंबर को बच्चे को जन्म दिया।

इसके बाद कृतिका साहू उसे और नवजात को लेकर दोबारा अहिल्या नामदेव के घर पहुंची। आरोप है कि वहां मां और बच्चे को रोककर रखा गया। महिलाओं ने कथित तौर पर महिला से कहा कि प्रसव और इलाज पर हुए खर्च की भरपाई उसके बच्चे को बेचकर की जाएगी।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया और नवजात को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान इस प्रकार बताई है।

पुलिस के मुताबिक, तीनों पर नवजात को बेचने की कोशिश और कथित बाल तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है। मामले में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के दौरान कुछ अस्पतालों के नाम सामने आए हैं, जहां से जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के लिए आवेदन किए गए थे।

रायपुर के पुलिस उपायुक्त रॉबिन्सन गुरिया , जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर नवजात बच्चों को 4 से 5 लाख रुपये तक में बेचते थे। इनमें कुछ बच्चे केवल कुछ दिन या एक महीने के होते थे। पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने पहले भी नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त में शामिल होने की बात बताई है।

हालांकि, इस कथित नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं, कितने बच्चों की तस्करी हुई और किन लोगों ने बच्चों को खरीदा, इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Prayagraj

Azam Khan डासना जेल से 17 दिन बाद रिहा, Akhilesh बोले- इंसाफ पर भरोसा बढ़ा, UP चुनाव 2027 पर क्या असर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार कैबिनेट के 15 फैसलों पर लगी मुहर, खनिज ब्लॉकों की नीलामी से सरकार को मिलेंगे 5 हजार करोड़ से अधिक

स्पेशल • अखिल भारतीय

Dubai के साइबर ठगों को 12000 सिम कार्ड सप्लाई करने वाला रैकेट पकड़ा गया-7 अरेस्ट, मास्टरमाइंड कौन?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi में मकान गिरने की कॉल 27% घटी! फिर भी 7 महीने में 6 बड़े हादसे-25 लोगों की मौत, पूरी टाइमलाइन

स्पेशल • Patna

Bihar Cabinet Decisions: 15 Major Proposals Approved, ₹66.58 Crore for Buxar-Bhagalpur Six-Lane Expressway DPR

स्पेशल • Mumbai

Dadar स्टेशन का नाम बदलकर ‘चैत्यभूमि’ क्यों करने की तैयारी में महाराष्ट्र सरकार? CM फडणवीस ने क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar Education: बीबोस मैट्रिक परीक्षा में पुरुषों से आगे निकलीं महिलाएं, 6,177 सफल परीक्षार्थियों में 3,872 बेटियां

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल