गुरुवार, 19 नवंबर 2026 12:43 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल Prayagraj 1,922 व्यूज

Azam Khan डासना जेल से 17 दिन बाद रिहा, Akhilesh बोले- इंसाफ पर भरोसा बढ़ा, UP चुनाव 2027 पर क्या असर?

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 11:55 PM IST
Azam Khan डासना जेल से 17 दिन बाद रिहा, Akhilesh बोले- इंसाफ पर भरोसा बढ़ा, UP चुनाव 2027 पर क्या असर?

Azam Khan Released Explainer: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान बुधवार, 18 नवंबर को गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा हो गए। इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के एक दिन बाद उनकी रिहाई हुई। वह 1 नवंबर से जेल में बंद थे।

यानी करीब 17 दिन बाद वह जेल से बाहर आए। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मिली इस राहत के बाद उनके बेटे उन्हें लेने जेल पहुंचे। रामपुर स्थित आवास पर समर्थकों ने नारे लगाकर और पटाखे फोड़कर उनका स्वागत किया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रिहाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे न्याय व्यवस्था में भरोसा मजबूत हुआ है। अब सवाल है कि आजम खान की वापसी से उत्तर प्रदेश की राजनीति और 2027 के विधानसभा चुनाव पर क्या असर पड़ सकता है? आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 31 अक्टूबर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हिरासत में लिया था।

अगले दिन, 1 नवंबर को उन्हें गाजियाबाद की विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया गया। यह मामला मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा है।

ED इस मामले में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है। आजम खान ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया था। 17 नवंबर को हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी।

अदालत ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए प्रथम दृष्टया कहा कि गिरफ्तारी के आधार लिखित रूप में उपलब्ध कराने से जुड़े जरूरी प्रावधानों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई है। #WATCH | Uttar Pradesh | Samajwadi Party (SP) leader Azam Khan greets his supporters at his residence in Rampur.

Earlier this evening, he was released from Dasna District Jail in Ghaziabad following interim bail granted by the Court. https://t. co/p9jkdp3ggM इसके बाद बुधवार को उनके वकीलों ने गाजियाबाद की विशेष PMLA अदालत में रिहाई के लिए अर्जी दी।

वकील मोहम्मद यासिर अब्बासी के मुताबिक, अदालत ने 50-50 हजार रुपये के दो बॉन्ड जमा करने की शर्त पर रिहाई का आदेश जारी किया। उनकी मेडिकल हिस्ट्री भी अदालत के सामने रखी गई। हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को तय है।

ED ने हाईकोर्ट के अंतरिम जमानत आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती भी दी है। #WATCH | Rampur, Uttar Pradesh | After reaching his home from Dasna jail, Samajwadi Party (SP) leader Azam Khan says, "Chunav nahi hoga, Inquilab hoga. Badlav nahi hoga, sailab hoga.

Now, people wont contest in the name of caste or religion; contests will be based on issues. People like us are always ready to die for the Constitution. Am I mafia?

I opened schools for children, established a University - if someone like that could be mafia, if a murgi chor, bakri chor, bhains chor could be EDs guilty then I pray to God that may every lane have a murgi chor so that he can establish a University. All Constitutional bodies should accept that they are losing their reputation।

They should save their reputation। "।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Newborn Trafficking: नवजात तस्करी रैकेट का भंड़ाफोड़! 3 महिलाएं अरेस्ट, मुफ्त डिलीवरी से कैसे देती थीं अंजाम?

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार कैबिनेट के 15 फैसलों पर लगी मुहर, खनिज ब्लॉकों की नीलामी से सरकार को मिलेंगे 5 हजार करोड़ से अधिक

स्पेशल • अखिल भारतीय

Dubai के साइबर ठगों को 12000 सिम कार्ड सप्लाई करने वाला रैकेट पकड़ा गया-7 अरेस्ट, मास्टरमाइंड कौन?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi में मकान गिरने की कॉल 27% घटी! फिर भी 7 महीने में 6 बड़े हादसे-25 लोगों की मौत, पूरी टाइमलाइन

स्पेशल • Patna

Bihar Cabinet Decisions: 15 Major Proposals Approved, ₹66.58 Crore for Buxar-Bhagalpur Six-Lane Expressway DPR

स्पेशल • Mumbai

Dadar स्टेशन का नाम बदलकर ‘चैत्यभूमि’ क्यों करने की तैयारी में महाराष्ट्र सरकार? CM फडणवीस ने क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar Education: बीबोस मैट्रिक परीक्षा में पुरुषों से आगे निकलीं महिलाएं, 6,177 सफल परीक्षार्थियों में 3,872 बेटियां

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल