गुरुवार, 19 नवंबर 2026 12:43 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल अखिल भारतीय 15,265 व्यूज

Dubai के साइबर ठगों को 12000 सिम कार्ड सप्लाई करने वाला रैकेट पकड़ा गया-7 अरेस्ट, मास्टरमाइंड कौन?

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 11:22 PM IST
Dubai के साइबर ठगों को 12000 सिम कार्ड सप्लाई करने वाला रैकेट पकड़ा गया-7 अरेस्ट, मास्टरमाइंड कौन?

Dubai Cyber Fraud Racket Busted: दुबई में सक्रिय साइबर ठगी नेटवर्क को 10 से 12 हजार मोबाइल सिम कार्ड सप्लाई करने के आरोप में महाराष्ट्र की पिंपरी-चिंचवड़ साइबर पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कथित मास्टरमाइंड सुमन उर्फ नानू दसारे (26) भी शामिल है, जो दुबई से इस नेटवर्क को संचालित कर रहा था।

पुलिस ने उसे इंटरपोल की मदद और लुक आउट सर्कुलर (LOC) के आधार पर भारत वापस लाया। उसे मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, इन सिम कार्डों का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए कॉल करने, फर्जी एप्लिकेशन पर अकाउंट बनाने, बैंक खातों से मोबाइल नंबर लिंक करने और अपराधियों की पहचान छिपाने के लिए किया जाता था।

जांच में मोबाइल कंपनियों के लिए सिम कार्ड बेचने वाले एजेंटों और साइबर ठगी की रकम निकालने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वालों की भूमिका भी सामने आई है। कौन है दुबई से भारत लाया गया मास्टरमाइंड? पुलिस के मुताबिक, सुमन उर्फ नानू दसारे पुणे के निगड़ी प्राधिकरण का रहने वाला है।

उस पर दुबई से कथित साइबर ठगी नेटवर्क चलाने का आरोप है। जांचकर्ताओं का दावा है कि वह एक चीनी नागरिक के साथ मिलकर साइबर धोखाधड़ी की गतिविधियों में शामिल था। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को दसारे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली।

इसके बाद इंटरपोल की मदद और LOC के आधार पर उसे भारत वापस लाया गया। मुंबई एयरपोर्ट पर उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कथित सिम कार्ड सप्लाई नेटवर्क की दूसरी कड़ियों की जांच तेज कर दी। पुलिस की जांच में पुणे के चिखली निवासी तुषार चौधरी (29) का नाम सामने आया।

आरोप है कि उसने साइबर ठगी से हासिल रकम मंगाने के लिए अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था और खाते में आई रकम खुद निकालता था। ऐसे बैंक खातों को म्यूल अकाउंट कहा जाता है। इनका इस्तेमाल अवैध या संदिग्ध रकम को प्राप्त करने और आगे ट्रांसफर करने के लिए किया जा सकता है।

पुलिस ने तुषार चौधरी और उसके साथी आदर्श वाघमारे (27), निवासी अकुर्दी, को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कथित नेटवर्क के मास्टरमाइंड दसारे और सिम कार्ड सप्लाई करने वालों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक, दसारे ने ठाणे जिले के अंबरनाथ निवासी मनीष वधवा (44) और कल्याण निवासी महेश कन्हैयालाल चोइथरामानी (60) से करीब 10,000 से 12,000 सिम कार्ड हासिल किए थे।

तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने दोनों को मुंबई में ट्रैक कर गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान सिम कार्ड की सप्लाई चेन से जुड़े दो अन्य लोगों के नाम सामने आए। इनमें मुंबई के विक्रोली निवासी सूरज मुन्नालाल चिकावा (32) और ठाणे निवासी राजा अशोक कुमार (31) शामिल हैं।

चिकावा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले और कुमार बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, दोनों मोबाइल कंपनियों के लिए सिम कार्ड बेचने का काम करते थे। इन चारों की गिरफ्तारी के साथ मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या सात हो गई।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Prayagraj

Azam Khan डासना जेल से 17 दिन बाद रिहा, Akhilesh बोले- इंसाफ पर भरोसा बढ़ा, UP चुनाव 2027 पर क्या असर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Newborn Trafficking: नवजात तस्करी रैकेट का भंड़ाफोड़! 3 महिलाएं अरेस्ट, मुफ्त डिलीवरी से कैसे देती थीं अंजाम?

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार कैबिनेट के 15 फैसलों पर लगी मुहर, खनिज ब्लॉकों की नीलामी से सरकार को मिलेंगे 5 हजार करोड़ से अधिक

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi में मकान गिरने की कॉल 27% घटी! फिर भी 7 महीने में 6 बड़े हादसे-25 लोगों की मौत, पूरी टाइमलाइन

स्पेशल • Patna

Bihar Cabinet Decisions: 15 Major Proposals Approved, ₹66.58 Crore for Buxar-Bhagalpur Six-Lane Expressway DPR

स्पेशल • Mumbai

Dadar स्टेशन का नाम बदलकर ‘चैत्यभूमि’ क्यों करने की तैयारी में महाराष्ट्र सरकार? CM फडणवीस ने क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar Education: बीबोस मैट्रिक परीक्षा में पुरुषों से आगे निकलीं महिलाएं, 6,177 सफल परीक्षार्थियों में 3,872 बेटियां

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल