गुरुवार, 19 नवंबर 2026 12:41 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल Noida 14,955 व्यूज

Rashmi Gautam Death Case: सरकारी क्वार्टर के बाथरूम में मिली महिला SI की लाश, मौत की वजह क्या?

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 09:41 PM IST
Rashmi Gautam Death Case: सरकारी क्वार्टर के बाथरूम में मिली महिला SI की लाश, मौत की वजह क्या?

Rashmi Gautam Death Case: ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में तैनात 27 साल की महिला सब-इंस्पेक्टर रश्मि गौतम मंगलवार को अपने सरकारी क्वार्टर के बाथरूम में मृत मिलीं। वह उत्तर प्रदेश पुलिस के 2023 बैच की अधिकारी थीं। शुरुआती तौर पर पुलिस ने साइलेंट कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई है।

हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार (17 नवंबर) सुबह रश्मि गौतम के पिता ने उन्हें फोन किया था। कई बार कोशिश करने के बावजूद जब उनकी बेटी ने फोन नहीं उठाया, तो उन्होंने उसके साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों से संपर्क किया।

इसके बाद पुलिसकर्मी जारचा थाने परिसर स्थित उनके सरकारी क्वार्टर पर पहुंचे। वहां तलाशी लेने पर रश्मि बाथरूम में मृत मिलीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई।

जारचा थाना प्रभारी कैलाश नाथ ने समाचार एजेंसी को बताया कि महिला सब-इंस्पेक्टर के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में साइलेंट कार्डियक अटैक की आशंका जताई गई है। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि रश्मि की मौत दिल का दौरा पड़ने से ही हुई।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

आपको बता दें कि 2023 बैच की रश्मि गौतम 27 साल की थीं। महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर जारचा पुलिस थाना, ग्रेटर नोएडा में तैनात थीं। फिलहाल पुलिस को रश्मि के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।

उनकी मौत की वजह को लेकर साइलेंट कार्डियक अटैक की आशंका जताई गई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Prayagraj

Azam Khan डासना जेल से 17 दिन बाद रिहा, Akhilesh बोले- इंसाफ पर भरोसा बढ़ा, UP चुनाव 2027 पर क्या असर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Newborn Trafficking: नवजात तस्करी रैकेट का भंड़ाफोड़! 3 महिलाएं अरेस्ट, मुफ्त डिलीवरी से कैसे देती थीं अंजाम?

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार कैबिनेट के 15 फैसलों पर लगी मुहर, खनिज ब्लॉकों की नीलामी से सरकार को मिलेंगे 5 हजार करोड़ से अधिक

स्पेशल • अखिल भारतीय

Dubai के साइबर ठगों को 12000 सिम कार्ड सप्लाई करने वाला रैकेट पकड़ा गया-7 अरेस्ट, मास्टरमाइंड कौन?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi में मकान गिरने की कॉल 27% घटी! फिर भी 7 महीने में 6 बड़े हादसे-25 लोगों की मौत, पूरी टाइमलाइन

स्पेशल • Patna

Bihar Cabinet Decisions: 15 Major Proposals Approved, ₹66.58 Crore for Buxar-Bhagalpur Six-Lane Expressway DPR

स्पेशल • Mumbai

Dadar स्टेशन का नाम बदलकर ‘चैत्यभूमि’ क्यों करने की तैयारी में महाराष्ट्र सरकार? CM फडणवीस ने क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar Education: बीबोस मैट्रिक परीक्षा में पुरुषों से आगे निकलीं महिलाएं, 6,177 सफल परीक्षार्थियों में 3,872 बेटियां

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल