मोटोरोला जल्द ही अपना पहला वाइड बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन, Motorola Razr Flex लॉन्च कर सकता है, जो Samsung Galaxy Z Fold 8 और iPhone Duo को टक्कर देगा। इसमें 6. 92 इंच OLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
iPhone Duo को टक्कर देने आ रहा Motorola का नया फोल्डेबल फोन, 165Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला जल्द ही अपना नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकता है, जिसे कंपनी Motorola Razr Flex के नाम से पेश कर सकती है।
ये कंपनी का पहला वाइड बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन हो सकता है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy Z Fold 8 और iPhone Duo से हो सकती है। डिवाइस को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। वहीं Motorola की एक सपोर्ट वेबसाइट पर इसका नाम 2027 लॉन्च के साथ दिखाई दिया है।
हालांकि अभी तक कंपनी ने फोन के नाम, फीचर्स और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट्स में सामने आए रेंडर्स के मुताबिक Motorola Razr Flex में पीछे की तरफ पिल शेप कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है, जिसमें दो कैमरे और LED फ्लैश होगी। मोबाइल के कवर डिस्प्ले में सेंटर पंच-होल और इनर डिस्प्ले में टॉप-राइट कॉर्नर पर सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।
इतना ही नहीं फोन को Dark Botanical Garden और Coriander कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डिवाइस में 6. 92 इंच की इनर OLED डिस्प्ले, 165Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ और बाहर की तरफ 4.
97 इंच की OLED कवर स्क्रीन मिल सकती है। डिवाइस का वजन करीब 215 ग्राम बताया जा रहा है और इसमें IP48 और IP49 रेटिंग मिल सकती है। इतना ही नहीं परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 12GB RAM मिल सकती है।
हालांकि एक अन्य रिपोर्ट में फोन को Snapdragon 8 Gen 5 Pro चिपसेट के साथ आने की बात कही गई। डिवाइस Android 17 पर रन कर सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है।
जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए दोनों डिस्प्ले पर 32MP कैमरा मिल सकते हैं। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी, Wireless Power Consortium की लिस्टिंग में Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ 15W तक का सपोर्ट मिलने की बात भी सामने आई है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं