बुधवार, 11 नवंबर 2026 11:24 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 1,969 व्यूज

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, धांसू खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 10:05 AM IST
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, धांसू खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है। दोनों टीमों के बीच आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस सीरीज में भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर कीवी टीम की चुनौती का सामना करेगी।

वहीं, न्यूजीलैंड ने भारत को टक्कर देने के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में तेज गेंदबाज जैकब डफी की वापसी हुई है।

इसके अलावा चोट से जूझ रहे तीन अहम खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दी गई है, हालांकि उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी। न्यूजीलैंड के लिए इन खिलाड़ियों की वापसी जितनी अहम है, उतना ही जैकब डफी का टीम में लौटना भी खास है। डफी ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में टेस्ट क्रिकेट खेला था।

अब उन्हें टॉम लैथम की कप्तानी वाली टीम में शामिल किया गया है। उनकी वापसी से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी। रचिन रविंद्र, कॉनवे और ब्लंडेल की भी वापसी न्यूजीलैंड की टीम में रचिन रविंद्र, डेवोन कॉनवे और टॉम ब्लंडेल की वापसी भी अहम है।

तीनों खिलाड़ी चोट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण हालिया मुकाबलों से बाहर थे। रचिन रविंद्र को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले दाएं कंधे में चोट लग गई थी। इसके चलते वह भारत के खिलाफ वनडे और टी20 मुकाबलों में नहीं खेल सके थे।

वहीं, डेवोन कॉनवे शुरुआती वनडे से पहले कन्कशन का शिकार हो गए थे। दूसरी तरफ विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे हैं। भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टेस्ट टीम टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने से बच सकती हैं 90 लाख से अधिक जिंदगियां, कैंब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का दावा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केरलम: मालाबार एक्सप्रेस में महिला का यौन उत्पीड़न, विरोध करने पर पीटा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तिहाड़ से छूटे अमेरिकी 'भाड़े के सैनिक' वैनडाइक का बड़ा आरोप, भारत में गिरफ्तारी को यूक्रेन जंग से जोड़ा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

चीन की डिजिटल चाल पर भड़का भारत, कहा- ढाका की झुग्गियों को दिल्ली बताने वाले व्लॉगर्स पर एक्शन ले बांग्लादेश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कंगना रनौत का सोनिया गांधी पर साधा निशाना, बताया ‘रहस्यमयी विदेशी’; मेनका गांधी को घर से निकालने का लगाया आरोप

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ग्लोबल फूड क्राइसिस पर लगाम लगाएगा भारत का 'फूड कॉरिडोर', रूस-यूक्रेन से बातचीत जारी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ईपीएफओ पेंशनभोगियों को मिल सकती है बड़ी राहत, न्यूनतम पेंशन तीन गुना बढ़ाकर 3,000 रुपये करने की तैयारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल