घुमाकर नहीं, बटन दबाकर! 63 साल पहले फोन की दुनिया में आया था बड़ा बदलाव जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज स्मार्टफोन में कोई भी नंबर डायल करने के लिए सिर्फ स्क्रीन पर टच करना पड़ता है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब फोन से किसी को कॉल करने के लिए गोल डायल को उंगली से घुमाना पड़ता था।
फिर टेलीफोन की दुनिया में इस प्रोसेस को आसान बनाने के लिए पुश-बटन यानी बटन वाले फोन्स की शुरुआत हुई। 18 नवंबर 1963 ही वो दिन था जब अमेरिका में पहली बार कमर्शियल टच-टोन पुश-बटन टेलीफोन सर्विस शुरू की थी। इस टेक्नोलॉजी ने फोन से नंबर डायल करने का तरीका ही बदल दिया।
आगे चलकर एडवांस टेलीफोन में कीपैड देखने को मिलने लगा। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में Bell System ने 18 नवंबर 1963 को पहली बार कमर्शियल टच-टोन टेलीफोन सर्विस शुरू की थी। इसकी शुरुआत पेंसिल्वेनिया के दो शहरों कार्नेगी और ग्रीन्सबर्ग से हुई थी।
इस टेक्नोलॉजी को Bell Laboratories ने तैयार किया था, जबकि फोन को Western Electric ने बनाया था। शुरुआत में ये सुविधा लिमिटेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध थी और इसके लिए नॉर्मल टेलीफोन सर्विस के मुकाबले एक्स्ट्रा शुल्क देना पड़ता था। जहां पुराने रोटरी डायल फोन्स में किसी नंबर को डायल करने के लिए गोल डायल को घुमाना पड़ता था।
इसमें हर एक नंबर के हिसाब से डायल को घुमाने और फिर इसके वापस आने का वेट करना पड़ता था। वहीं, पुश-बटन फोन्स में यूजर सीधे किसी भी बटन को दबाकर नंबर डायल कर सकते थे। इसमें DTMF यानी Dual-Tone Multi-Frequency टेक्नोलॉजी का यूज किया गया था।
इस टेक्नोलॉजी के तहत हर बटन दबाने पर दो अलग-अलग फ्रीक्वेंसी वाली आवाजें बनती थीं। टेलीफोन एक्सचेंज इन वॉइस को पहचानकर संबंधित नंबर तक कॉल कनेक्ट कर देता था। इससे नंबर डायल करना पहले के मुकाबले काफी फास्ट और आसान हो गया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं