वनप्लस ने अपने डिवाइसेस के लिए 'ऑटोमैटिकली अनलॉक वेन कनेक्टेड' फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स स्मार्टफोन और टैबलेट से पीसी को रिमोटली अनलॉक कर पाएंगे। वनप्लस का नया फीचर अब स्मार्टफोन से पीसी को करें ऑटोमेटिक अनलॉक जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
एंड्रॉडय डिवाइसेस और पीसी में कई क्रॉस कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ ऐसा ही फीचर फोन लिंक (Phone Link) पेश किया था, जिसकी मदद से यूजर्स अपने पीसी से फोन कॉल कर सकते थे। अब वनप्लस ने अपने डिवाइसेस के लिए नया फीचर लॉन्च किया है।
नए अपडेट की मदद से यूजर्स अपने वनप्लस स्मार्टफोन और टैबलेट से ऑटोमैटिकली अनलॉक कर सकते हैं। वनप्लस का नया फीचर ऑटोमेटकली अनलॉक वेन कनेक्टेड नवंबर अपडेट के साथ आने वाला है। वनप्लस का फर्मवीयर वर्जन C20P01(BRB1EX01) स्मार्टफोन्स और C20P01(BRB3EX01) टैबलेट्स के लिए है।
वनप्लस के ऑफिशियल चेंजलॉग के मुताबिक, ऑटोमेटकली अनलॉक वेन कनेक्टेड फीचर की मदद से यूजर्स वनप्लस डिवाइस से रिमोटली पीसी को अनलॉक कर पाएंगे। इस फीचर को इनेबल करने के लिए यूजर्स को रिमोट कनेक्शन मैन्यू के मोर में फ्लोटिंग बॉल पर टैप करना होा। इसके बाद आपको अनलॉक पीसी ऑप्शन के अंदर ऑटोमेटकली अनलॉक वेन कनेक्टेड को टर्न ऑन करना होगा।
वनप्लस ने एलान किया है कि यह नया फीचर OxygenOS 16 और ऊपर के ओएस पर चलने वाले फोन और टैबलेट पर उपलब्ध रहेगा। OnePlus OpenOnePlus 15 seriesOnePlus 13 seriesOnePlus 12 seriesOnePlus 11 seriesOnePlus 10 ProOnePlus Nord 6OnePlus Nord CE6 seriesOnePlus Nord 5OnePlus Nord CE5OnePlus Nord 4OnePlus Nord CE4 seriesOnePlus Nord 3OnePlus N6xOnePlus Pad 4 / OnePlus Pad 3 / OnePlus Pad 2 / OnePlus PadOnePlus Pad Go 2 OnePlus का कहना है कि यह अपडेट अक्तूबर से जारी होना शुरू हो चुका है।
यह अपडेट अलग अलग स्टेज में रोलआउट किया जा रहा है। ऐसे में संभव है कि अपडेट सभी यूजर्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। हालांकि, वनप्लस का कहना है कि यह अपडेट 19 नवंबर तक सभी एलिजिबल डिवाइसेस तक पहुंच जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं