सोमवार, 30 नवंबर 2026 01:10 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
ज्योतिष Mumbai 8,678 व्यूज

'हमारी लड़ाई जारी है', परिसीमन बिल पेश होने से पहले शरद पवार से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी

DARSH NEWS डेस्क • 30 Nov 2026, 12:46 AM IST
'हमारी लड़ाई जारी है', परिसीमन बिल पेश होने से पहले शरद पवार से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मुंबई में शरद पवार से मुलाकात कर केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन बिल पर चर्चा की, जिसके बाद उन्होंने कहा कि विपक्ष की लड़ाई जारी रहेगी। राहुल गांधी ने मुंबई में शरद पवार से मुलाकात की। परिसीमन बिल पर विपक्ष का संघर्ष जारी रहेगा।

इंडिया गठबंधन में एकजुटता बनाए रखने पर जोर। डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्र सरकार के प्रस्तावित डिलिमिटेशन बिल को लेकर विपक्षी खेमे में तेज हलचल के बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को स्पष्ट संकेत दिया कि इस मुद्दे पर विपक्ष का लड़ा जारी रहेगा।

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती एनसीपी (शरद पवार) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि हमारी लड़ाई जारी है, सब ठीक है। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है, जिसमें परिसीमन से जुड़े संशोधित विधेयक पेश किए जाने हैं।

इससे ठीक पहले इंडी गठबंधन (INDIA bloc) में संभावित फूट को रोकने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने अंतिम समय में राजनीतिक संपर्क तेज कर दिया है। दरअसल, इंडी गठबंधन के दो प्रमुख सहयोगी दलों डीएमके और शरद पवार की एनसीपी ने केंद्र के संशोधित प्रस्तावों का समर्थन करने के संकेत दिए हैं, जो कांग्रेस के रुख के बिल्कुल विपरीत है।

इसी को देखते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता शरद पवार तथा डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए मनाने में जुटे हैं। मुंबई दौरे से पहले राहुल गांधी समेत इंडी गठबंधन के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने चेन्नई में एमके स्टालिन से मुलाकात की थी।

वहां विपक्षी नेताओं ने स्टालिन से परिसीमन प्रस्तावों पर अपना समर्थन वापस लेने की अपील की। इससे पहले राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से भी स्टालिन से इंडी गठबंधन के साथ खड़े होने का आग्रह करते हुए तर्क दिया था कि लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने से भाजपा को अपने राजनीतिक फायदे के लिए निर्वाचन क्षेत्रों का नए सिरे से गठन करने का मौका मिल जाएगा।

डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने विधेयक का समर्थन करने के अपने फैसले का बचाव किया है। उनका कहना है कि संशोधित प्रस्ताव संसदीय प्रतिनिधित्व में तमिलनाडु की हिस्सेदारी से जुड़ी चिंताओं को दूर करता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

ज्योतिष • Mumbai

'सब ठीक है', परिसीमन बिल पेश होने से पहले शरद पवार से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'इतिहास हमें एट्टप्पन नहीं, वीर कट्टबोम्मन के रूप में याद करेगा'; स्टालिन का राहुल गांधी को जवाब

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'महिला आरक्षण को हम लागू करके रहेंगे', अमित शाह का राहुल गांधी पर कटाक्ष, बोले- नाच न आवे आंगन टेढ़ा

ज्योतिष • Prayagraj

आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को SC से राहत, हाई कोर्ट का CBI और ED जांच वाला फैसला पलटा

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'मेरी बात को गलत पेश किया गया', शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं। ', शिव-पार्वती वाली पोस्ट पर स्वामी परमात्मानंद की राहुल और प्रियंका को चिट्ठी

ज्योतिष • अखिल भारतीय

'आतंकवाद रुके, तभी होगी बातचीत', शिकागो यूनिवर्सिटी में पाकिस्तानी छात्र को राहुल गांधी का जवाब

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल