मंगलवार, 10 नवंबर 2026 09:39 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
राजनीति अखिल भारतीय 16,558 व्यूज

पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग हुए पवन कल्याण, शादी के 13 साल बाद लिया तलाक

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 07:02 AM IST
पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग हुए पवन कल्याण, शादी के 13 साल बाद लिया तलाक

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण तथा उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। पवन कल्याण ने पत्नी से लिया तलाक। (फाइल फोटो।

) पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। वे अच्छे दोस्त और बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता बने रहेंगे। कपल ने इस मुश्किल दौर में निजता का सम्मान करने की अपील की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण तथा उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अपने जीवन का एक लंबा समय साथ बिताने के बाद अलग होने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान , यह निर्णय आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है।

बयान में कहा गया, "अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा एक साथ बिताने के बाद हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने प्यारे बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता की भूमिका निभाते रहेंगे।

बच्चों की खुशी और भलाई हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगी। " अपने शुभचिंतकों से बात करते हुए इस कपल ने लोगों से अपील की कि वे उनके जीवन के इस मुश्किल दौर में उनकी निजता का सम्मान करें। साथ ही, उन्होंने उन सभी लोगों का आभार जताया जो इस सफर में उनके साथ खड़े रहे।

बयान के अंत में कहा गया, "जीवन के इस बदलाव के दौर में हम आपसे समझदारी, दयालुता और हमारी निजता के सम्मान की उम्मीद करते हैं। इस पूरे सफर में जो लोग हमारे साथ खड़े रहे, हम उन सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं। " अभिनेता चिरंजीवी और नागेंद्र बाबू के छोटे भाई पवन कल्याण ने 1996 में फिल्म अक्कडा अम्मायी इक्कडा अब्बायी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

इससे पहले उनकी शादियां नंदिनी और अभिनेत्री-मॉडल रेणु देसाई से हुई थीं। पवन ने 1997 में नंदिनी से शादी की थी, लेकिन जल्द ही उनका रिश्ता खत्म हो गया। बाद में 2009 में उन्होंने रेणु देसाई से शादी की और 2012 में वे अलग हो गए।

इस पूर्व जोड़े के दो बच्चे हैं अकीरा नंदन और आध्या। 2013 में पवन ने अन्ना से शादी की, जो मूल रूप से रूस की रहने वाली हैं। उनके दो बच्चे हैं पोलिना अंजना पवनोवा और मार्क शंकर पवनोविच।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'चीन के किन दो मंत्रियों से मिले थे राहुल गांधी?', निशिकांत दुबे ने 2018 की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर उठाए सवाल

राजनीति • अखिल भारतीय

सत्ता परिवर्तन के बावजूद नहीं थम रही बांग्लादेश में हिंसा, 9 महीनों में 94 लोगों की हुई मौत

राजनीति • अखिल भारतीय

केरल से कर्नाक पहुंचा एथनॉल विवाद: पेट्रोल में तय सीमा से अधिक मिलावट के शक पर सियासत; अब जांच करा रही सरकार

राजनीति • अखिल भारतीय

'ईद को दीपावली कहकर दिखाएं राहुल-खरगे', कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर भाजपा ने साधा निशाना; बताया सनातन विरोधी

राजनीति • अखिल भारतीय

'बाबरी विध्वंस पर सोनिया रोईं, लेकिन कारसेवकों के लिए नहीं'; गिरिराज सिंह का सोनिया गांधी पर हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

'खुशियों की ईद' खरगे के दिवाली संदेश पर घिरी कांग्रेस, भाजपा ने लगाया तुष्टीकरण का आरोप

राजनीति • अखिल भारतीय

लालकृष्ण आडवाणी के 100वें वर्ष में प्रवेश पर भाजपा मुख्यालय में हवन पूजन, पीएम मोदी ने की मुलाकात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल