सोमवार, 09 नवंबर 2026 10:25 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
राजनीति अखिल भारतीय 4,499 व्यूज

'बाबरी विध्वंस पर सोनिया रोईं, लेकिन कारसेवकों के लिए नहीं'; गिरिराज सिंह का सोनिया गांधी पर हमला

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 09:10 PM IST
'बाबरी विध्वंस पर सोनिया रोईं, लेकिन कारसेवकों के लिए नहीं'; गिरिराज सिंह का सोनिया गांधी पर हमला

गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी के बाबरी विध्वंस पर रोने पर सवाल उठाए गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी के बाबरी विध्वंस पर रोने पर सवाल उठाए कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया गिरिराज सिंह ने खरगे के दिवाली बयान और अखिलेश यादव के रुख की भी आलोचना की डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान फूट-फूटकर रोने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर चुनिंदा मामलों में चिंता जताने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाबरी विध्वंस पर सोनिया गांधी रोईं, लेकिन कारसेवकों के लिए नहीं।

कांग्रेस लगातार मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करती रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने साक्षात्कार में कहा, 'उन्होंने सही कहा कि सोनिया गांधी बाबरी मस्जिद ढहाए जाने और बाटला हाउस मुठभेड़ के दौरान रोई थीं। लेकिन राम मंदिर आंदोलन के दौरान जब हिंसा हुई और कारसेवक मारे गए, तब वह उनके लिए नहीं रोईं।

शायद इसलिए, क्योंकि यह मामला हिंदुओं से जुड़ा है। नागरिकता लिए बिना वोट चोरी करके आप यहां रह रही थीं और आपने वोट भी डाले। ' ये टिप्पणियां ऐसे समय आई हैं, जब सोनिया गांधी ने अपने आगामी संस्मरण ‘बिलांगिंग: अ जर्नी आफ लव’ में 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस और उनकी सास व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से 1975 में लगाए गए आपातकाल का फिर जिक्र किया।

किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली को 'खुशियों की ईद' बताने के विवाद पर गिरिराज सिंह ने उन पर राहुल गांधी और गांधी परिवार के विचारों को दोहराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा,'दिवाली पर भी खरगे ने हिंदुओं को शुभकामनाएं नहीं दीं।

इसके बजाय, उन्हें ईद और उसके पकवान याद आए। उनकी टिप्पणियों ने कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति, खासकर मुस्लिम तुष्टीकरण, को उजागर कर दिया है। ' केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक मुद्दों पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के राजनीतिक रुख को लेकर भी उन पर निशाना साधा और कहा, 'अखिलेश को राम मंदिर जाना चाहिए; उन्हें सद्बुद्धि मिलेगी।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'ईद को दीपावली कहकर दिखाएं राहुल-खरगे', कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर भाजपा ने साधा निशाना; बताया सनातन विरोधी

राजनीति • अखिल भारतीय

'खुशियों की ईद' खरगे के दिवाली संदेश पर घिरी कांग्रेस, भाजपा ने लगाया तुष्टीकरण का आरोप

राजनीति • अखिल भारतीय

लालकृष्ण आडवाणी के 100वें वर्ष में प्रवेश पर भाजपा मुख्यालय में हवन पूजन, पीएम मोदी ने की मुलाकात

राजनीति • अखिल भारतीय

'उन्होंने हमें नक्सली कहा', राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बयान पर किया पलटवार; फिर दोहराई डिबेट की चुनौती

राजनीति • अखिल भारतीय

तमिलनाडु में दीवाली पर हिंसा: पुलिसकर्मी समेत 9 लोगों की हत्या पर सियासत तेज; DMK ने विजय सरकार को घेरा

राजनीति • अखिल भारतीय

'खुशियों की ईद', खरगे के बयान पर बीजेपी ने साधा निशाना; लगाया तुष्टीकरण का आरोप

राजनीति • अखिल भारतीय

संसद का नया इतिहास: बिना सत्रावसान के बीते 88 दिन, साल 2008 का पुराना 87 दिनों का रिकॉर्ड टूटा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल