पाकिस्तान में क्रिकेट के आयोजन पर एक बार फिर मौसम और प्रदूषण का असर देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी करने वाले लाहौर को खराब वायु गुणवत्ता के कारण बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच जारी टेस्ट सीरीज का एक मुकाबला अब लाहौर में नहीं खेला जाएगा।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लाहौर में लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता और स्मॉग को देखते हुए दूसरे टेस्ट का वेन्यू बदलने का फैसला किया है। अब यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की जगह रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। खास बात यह है कि इस बदलाव के बाद सीरीज के दोनों टेस्ट एक ही मैदान पर आयोजित होंगे।
लाहौर में पिछले कुछ समय से वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार खराब हो रही है। शहर में घने स्मॉग के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी स्थिति को देखते हुए पीसीबी ने दूसरे टेस्ट को लाहौर से बाहर कराने का फैसला किया।
पीसीबी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में वेन्यू बदलने के पीछे मौजूदा मौसम की परिस्थितियों का हवाला दिया गया। मुकाबले के प्रसारण से जुड़ी टीमों ने भी स्मॉग के कारण कैमरे की तस्वीरों की क्वालिटी प्रभावित होने को लेकर चिंता जताई थी। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक खेला जाएगा।
पहले इस मुकाबले की मेजबानी लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम को करनी थी, लेकिन अब यह रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। खास बात यह है कि सीरीज का पहला टेस्ट भी 9 नवंबर से इसी मैदान पर शुरू हुआ था। ऐसे में अब रावलपिंडी दोनों टेस्ट मैचों की मेजबानी करेगा।
वेन्यू में बदलाव के बावजूद दूसरे टेस्ट की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कितना खराब है लाहौर का एयर क्वालिटी इंडेक्स? लाहौर में प्रदूषण की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के हवाले से शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 421 दर्ज किया गया था।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं