बुधवार, 11 नवंबर 2026 12:29 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
खेल समाचार Mumbai 3,914 व्यूज

3 साल बाद हार्दिक पांड्या की हुई मुंबई इंडियंस से विदाई, फ्रेंचाइजी ने की घोषणा, नई टीम में ज्यादा सैलरी

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 11:06 AM IST
3 साल बाद हार्दिक पांड्या की हुई मुंबई इंडियंस से विदाई, फ्रेंचाइजी ने की घोषणा, नई टीम में ज्यादा सैलरी

आईपीएल में खिलाड़ियों की अदला-बदली कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब दो फ्रेंचाइजी अपने अहम भारतीय खिलाड़ियों को एक-दूसरे को सौंप दें तो चर्चा होना लाजिमी है। आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच ऐसी ही बड़ी डील हुई है। इस बदलाव से दोनों टीमों के समीकरण बदलने वाले हैं।

मुंबई इंडियंस ने डील की पुष्टि कर दी है। मुंबई इंडियंस के लिए पिछले तीन सीजन से कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स की तरफ से खेलेंगे। उनके बदले पंजाब के प्रमुख तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनेंगे।

दोनों खिलाड़ियों की अदला-बदली सीधे ट्रेड के जरिए हुई है। हार्दिक की फीस बढ़ी, अर्शदीप पुरानी कीमत पर मुंबई पहुंचे इस ट्रेड में हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स 18 करोड़ रुपये देगी। मुंबई इंडियंस में उनकी मौजूदा फीस 16.

35 करोड़ रुपये थी। यानी नई फ्रेंचाइजी में जाने के साथ हार्दिक को 1. 65 करोड़ रुपये ज्यादा मिलेंगे।

अर्शदीप सिंह की बात करें तो वह 18 करोड़ रुपये की अपनी मौजूदा फीस पर ही मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे। इस तरह पंजाब को अनुभवी ऑलराउंडर और कप्तानी का विकल्प मिलेगा, जबकि मुंबई को भारतीय बाएं हाथ का तेज गेंदबाज मिलेगा। चार आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई से अलग हुए हार्दिक हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस से रिश्ता करीब एक दशक पुराना रहा है।

उन्होंने 2015 में इसी फ्रेंचाइजी के साथ आईपीएल करियर शुरू किया था। मुंबई की ओर से खेलते हुए वह 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा बने। हालांकि, 2022 में उन्होंने गुजरात टाइटंस का रुख किया और कप्तान के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई।

गुजरात ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में खिताब जीता। इसके बाद 2023 में भी टीम हार्दिक की कप्तानी में फाइनल तक पहुंची। 2024 में उनकी मुंबई में वापसी हुई और उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई।

अब तीन सीजन तक टीम की अगुआई करने के बाद हार्दिक एक बार फिर नई फ्रेंचाइजी के साथ अपना सफर शुरू करेंगे। Through the highs, the lows, and everything in between, thank you for being a part of the Mumbai Indians story, Hardik. 💙 https://t.

co/pUqwrIwebi पंजाब के सबसे सफल गेंदबाज रहे अर्शदीप की नई शुरुआत अर्शदीप सिंह के लिए यह बदलाव उनके आईपीएल करियर का बड़ा मोड़ है। उन्होंने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू किया था और आठ सीजन तक इसी टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान वह फ्रेंचाइजी के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में शामिल हो गए।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, धांसू खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने से बच सकती हैं 90 लाख से अधिक जिंदगियां, कैंब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का दावा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केरलम: मालाबार एक्सप्रेस में महिला का यौन उत्पीड़न, विरोध करने पर पीटा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तिहाड़ से छूटे अमेरिकी 'भाड़े के सैनिक' वैनडाइक का बड़ा आरोप, भारत में गिरफ्तारी को यूक्रेन जंग से जोड़ा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

चीन की डिजिटल चाल पर भड़का भारत, कहा- ढाका की झुग्गियों को दिल्ली बताने वाले व्लॉगर्स पर एक्शन ले बांग्लादेश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कंगना रनौत का सोनिया गांधी पर साधा निशाना, बताया ‘रहस्यमयी विदेशी’; मेनका गांधी को घर से निकालने का लगाया आरोप

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ग्लोबल फूड क्राइसिस पर लगाम लगाएगा भारत का 'फूड कॉरिडोर', रूस-यूक्रेन से बातचीत जारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल