साउथ सिनेमा के महेश फिल्ममेकर एसएस राजामौली की आगामी फिल्म वाराणसी को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। वाराणसी फिल्म पर आया अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स) सुपरस्टार महेश बाबू अहम किरदार में आएंगे नजर एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi Movie) का अनाउंसमेंट वीडियो जब सामने आया तो उसमें दिखाया गया है कि रामायण में काशी शहर का क्या योगदान था।
इसी के इर्द-गिर्द फिल्म वाराणसी को तैयार किया जा रहा है। महेश बाबू (Mahesh Babu) फिल्म में नायक के रूप में मौजूद हैं। अब खबर आ रही है कि वाराणसी के लिए एसएस राजामौली ने तकनीकि रूप से एक बड़ा दांव खेला है और इस माइथोलॉजिकल-साइंस फिक्शन मूवी को 18 प्रारूप में रिलीज करने की योजना बनाई है।
पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं बाहुबली और आरआरआर फिल्मों के निर्देशक ने अपनी फिल्मों में कहानी और कलाकारों के साथ-साथ दर्शकों को सिनेमा में आधुनिक तकनीक का प्रयोग भी बखूबी दिखाया है। उनकी आगामी फिल्म वाराणसी में भी तकनीकी के कुछ नए पहलू देखने को मिलेगें। यह आईमैक्स (Imax) 1.
43:1 (अनुपात) प्रारूप में शूट हुई पहली भारतीय फिल्म है। इसका मतलब फिल्म को एक बेहद ऊंचे और लगभग चौकोर फ्रेम में विशेष आईमैक्स कैमरों से फिल्माया गया है। इससे फिल्म सामान्य चौड़े पर्दे की तुलना में ऊपर और नीचे की ओर करीब 40 प्रतिशत ज्यादा स्क्रीन पर दिखाई देती है।
हैदराबाद में फिल्म के ट्रेलर लांच में भी दिखाने में इसी कारण तकनीकी समस्याएं आई थी। सिनेमाघरों में दर्शकों को कोई समस्या न हो इसीलिए एसएस राजामौली की योजना फिल्म को दुनियाभर में 18 अलग प्रारूपों में प्रदर्शित करने की है। चूंकि इस फिल्म को अगले साल प्रदर्शित करने की योजना है, ऐसे में अब फिल्म का प्रोडक्शन काम कर रहे लोगों पर दबाव काफी बढ़ गया है।
इस एक्शन एडवेंचर फिल्म को दुनिया भर में आईमैक्स 1. 43:1, डॉल्बी विजन (Dolby Vision) और 4डीएक्स (DX) समेत 18 अलग-अलग थिएट्रिकल प्रारूपों में प्रदर्शित किया जाएगा। एसएस राजामौली की वाराणसी की चर्चा इस वजह से भी हो रही है कि इस मूवी के जरिए प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं।
इसके अलावा फिल्म में महेश बाबू का लीड रोल और पृथ्वीराज सुकुमारन नेगेटिव रोल में नजर आ सकते हैं। बात करें वाराणसी की रिलीज डेट के बारे में मार्च 2027 में ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज की जा सकती है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं