अनुपम खेर ने दीपिका पादुकोण के एक्टिंग स्कूल के दिनों को याद किया, जहां उन्होंने दीपिका को एक एक्सरसाइज के दौरान फर्श पर झाड़ू लगाने को कहा था। अनुपम खेर के पास दीपिका ने ली थी ट्रेनिंग दीपिका ने अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में ली थी ट्रेनिंग अनुपम ने दीपिका से झाड़ू लगाने का दिया था टास्क अभ्यास के दौरान दीपिका परेशान होकर रोने लगी थीं एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' (Om Shanti Om) से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाह रुख खान नजर आए थे। हालांकि,फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले, उन्होंने मुंबई में अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल 'एक्टर प्रिपेयर्स' में तीन महीने का कोर्स किया था।
गोवा में 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया' के दौरान एक राउंड-टेबल बातचीत के दौरान अनुपम ने दीपिका के एक्टिंग स्टूडेंट रहने के दिनों को याद किया। अनुपम ने उस दौरान दीपिका को दी गई एक एक्सरसाइज के बारे में भी बताया जिसे करते हुए वो काफी परेशान हो गई थीं और रोने ही लगी थीं।
सेशन के दौरान, अनुपम ने एक्टिंग की कला का अभ्यास करने के महत्व पर जोर दिया और उदाहरण के तौर पर दीपिका के अनुभव का जिक्र किया। उन्होंने कहा,' दीपिका पादुकोण हमारे दूसरे बैच की स्टूडेंट थीं। वह एक जानी-मानी मॉडल थीं।
फराह ने उन्हें शाह रुख खान के साथ फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया। यह 3 महीने का कोर्स था। चूंकि दीपिका एक मॉडल थीं और काफी पढ़े-लिखे बैकग्राउंड से आती थीं, इसलिए वह बहुत सलीके से और नपे-तुले तरीके से रहती थीं।
वह हर काम बहुत कायदे से करती थीं। यहां तक कि चाय का कप भी वह एक खास अंदाज में उठाती थीं। कभी-कभी, इसमें कोई सच्चाई या स्वाभाविकता नहीं लगती थी।
' A post shared by Kevin D'mello Actor (@kevin. dmello1911)।
पाठक प्रतिक्रियाएं