गुरुवार, 05 नवंबर 2026 09:42 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 17,342 व्यूज

दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान, 6 राज्यों में नए एंट्री पॉइंट बनाने का प्रस्ताव

DARSH NEWS डेस्क • 03 Nov 2026, 11:50 PM IST
दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान, 6 राज्यों में नए एंट्री पॉइंट बनाने का प्रस्ताव

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और सौंदर्य प्रसाधनों के आयात के लिए अधिकृत प्रवेश केंद्रों का विस्तार करने का प्रस्ताव दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव दिया जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और सौंदर्य प्रसाधनों के आयात के लिए अधिकृत प्रवेश केंद्रों का नेटवर्क बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है जिसके तहत कई अंतरदेशीय कंटेनर डिपो, एक विशेष आर्थिक क्षेत्र और एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शामिल करने की योजना है।

मंत्रालय का कहना है कि इससे आयातित वस्तुओं की निकासी प्रक्रिया तेज होगी और सप्लाई चेन की दक्षता बेहतर होगी। मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना , औषधि नियमावली, 1945 के नियम 43ए में प्रस्तावित संशोधन के तहत हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और कर्नाटक में अतिरिक्त प्रवेश केंद्र शामिल किए जाएंगे।

प्रस्तावित केंद्रों में हरियाणा के सोनीपत, पियाला और हरसरू, उत्तर प्रदेश के दादरी, गुजरात के गांधीधाम/मुंद्रा, हैदराबाद के सनथ नगर और थिम्मापुर तथा बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड स्थित अंतरदेशीय कंटेनर डिपो (आइसीडी) शामिल हैं। मंत्रालय ने हवाई मार्ग से दवाओं के आयात के लिए कर्नाटक के बोम्मासांद्रा विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) और उत्तर प्रदेश के नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी अधिकृत प्रवेश केंद्रों की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव दिया है।

औषधि नियमावली का नियम 43ए उन बंदरगाहों, हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, सड़क मार्गों और अन्य केंद्रों को निर्धारित करता है, जहां से दवाओं का भारत में आयात करने की अनुमति है। मंत्रालय ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि इस विस्तार से आयातकों को दवाओं और अन्य सामान की खेप को उनके कारखानों, गोदामों और वितरण केंद्रों के नजदीक ही मंजूरी दिलाने की सुविधा मिलेगी।

इससे सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की दूरी और खर्च कम होगा। इसका उद्देश्य आयातित दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और सौंदर्य प्रसाधनों की आवाजाही में देरी कम करना और देश के अलग-अलग हिस्सों में उनकी उपलब्धता बढ़ाना भी है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'संसद के काम में दखल नहीं दे सकते', सुप्रीम कोर्ट का SC/ST सीटों के परिसीमन में दखल से इनकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, डॉक्टरों के लिए अनिवार्य ग्रामीण सेवा के मुद्दे की जांच करे NMC

खेल समाचार • Surat

मोबाइल एडिक्शन का सबसे डरावना चेहरा: फोन चलाने से मना करने पर बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर-चाकू से किया हमला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'विधायक निर्मला सप्रे की अयोग्यता याचिका पर 2 महीने में फैसला करें स्पीकर', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दुर्गा पूजा पास मामले में मासआर्ट के सचिव ध्रुवज्योति बोस गिरफ्तार, यूनेस्को के नाम पर प्रीव्यू शो पास बेचकर कमाए करोड़ों

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'प्रतिस्पर्धा के दौर से गुजर रहा है समुद्री क्षेत्र', हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद में बोले नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'संसद से भाग बाहर बहस की मांग मतदाताओं और संविधान का अपमान', भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बुजुर्गों का अकेलापन दूर करेगी मोदी सरकार, दीपावली पर शुरू हुई खास पहल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल